इडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी की तरफ से आज यानी 18 जून 2023 को JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा परिणाम में टॉप 10 की लिस्ट में सभी लड़कों ने बाजी मारी है। इसमें हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 360 में से 341 अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है, और पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों में नयकांति नागा भाव्या श्री ने टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 56 है और उन्होंने 360 में से 298 अंक हासिल किए हैं। टॉप 10 की लिस्ट नीचे दी गई है।
ये हैं जेईई एडवांस के 10 टॉपर्स
1. वी चिदविलास रेड्डी (IIT Hyderabad Zone)
2. रमेश सूर्य थेजा (IIT Hyderabad Zone)
3. ऋषि कालरा (IIT Roorkee Zone )
4. राघव गोयल (IIT Roorkee Zone )
5. ए वेंटक शिवराम (IIT Hyderabad Zone)
6. प्रभाव खंडेलवाल (IIT Delhi Zone)
7. बी अभिनव चौधरी (IIT Hyderabad Zone)
8. मलय केडिया (ITI Delhi)
9. एन बालाजी रेड्डी (IIT Hyderabad Zone)
10. वाई वेंकट मनेंद्र रेड्डी (IIT Hyderabad Zone)
रिपोर्ट के अनुसार, जेईई एडवांस 2023 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 1,83,072 छात्रों ने पंजीकरण कराया। कुल 1,46,111 पुरुष उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2023 में भाग लिया, जिनमें से 36,264 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 43,633 महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7,509 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। आपको जानकारी दे दें कि JEE Advanced 2023 की परीक्षा को 4 जून को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक(How to check JEE Advanced 2023 Result)
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर मौजूद जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।







