ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर भारत में काल बनी प्रचंड गर्मी, UP-बिहार में हीट स्ट्रोक से 98 की मौत, रेड अलर्ट जारी ,पटना में तेज हवा के साथ बारिश

UB India News by UB India News
June 20, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
उत्तर भारत में काल बनी प्रचंड गर्मी, UP-बिहार में हीट स्ट्रोक से 98 की मौत, रेड अलर्ट जारी ,पटना में तेज हवा के साथ बारिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दोपहर पौने एक बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। एक दिन पहले पटना का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब था। हालांकि, 15 मिनट की बारिश के बाद राजधानी में फिर से तेज धूप खिल गई। ऐसे में उमस और बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

जैसा कि उत्तर भारत अत्यधिक गर्मी की लहर की चपेट में है, भीषण गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार (UP-Bihar Heatwave) में कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई. पिछले तीन दिनों में जहां यूपी से 54 लोगों की मौत हुई, वहीं बिहार में 44 लोगों की मौत हुई. एक अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में बुखार, सांस फूलने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं की शिकायत के साथ बलिया के एक जिला अस्पताल में 400 से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया था. 15-17 जून के बीच कम से कम 54 मरीजों की मौत हुई.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

एक अधिकारी ने कहा कि भर्ती किए गए अधिकांश रोगियों की आयु 60 वर्ष से अधिक थी. बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ‘सभी व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे और अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई थी.’ मौतें हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और डायरिया के कारण हुईं.

अधिकारी ने कहा कि 15 जून को 23, 16 जून को 20 और 17 जून को 11 मरीजों की मौत हो गई, जिससे सरकार को मौत के कारणों की जांच के लिए लखनऊ से डॉक्टरों की एक टीम बुलानी पड़ी. जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) दिवाकर सिंह ने बताया कि मरीजों और कर्मचारियों को हीट स्ट्रोक का खतरा न हो, इसके लिए अस्पताल में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की समुचित व्यवस्था की गई है.

बढ़ाई गई डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या
उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को बलिया में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी से 44 लोगों की मौत हो गई. अकेले पटना में 35, नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में 19 और PMCH में 16 लोगों की मौत हुई है. राज्य के अन्य जिलों से नौ लोगों की मौत की खबर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
अमित शाह की पंजाब-हरियाणा में मोदी सरकार के गिनाएंगे 9 साल के कामकाज

अमित शाह की पंजाब-हरियाणा में मोदी सरकार के गिनाएंगे 9 साल के कामकाज

पुरी समेत देशभर में आज निकल रही है रथ यात्रा,

पुरी समेत देशभर में आज निकल रही है रथ यात्रा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend