ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असदुद्दीन ओवैसी की मुस्लिम बिरादरी के क्षत्रपों पर है नजर…

UB India News by UB India News
June 17, 2023
in पटना, बिहार
0
2024 के चुनाव में दलित समुदाय को बोलेंगे कि उन्होंने………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में कांग्रेसी दौर के बाद 90 के दशक में लालू यादव के मुस्लिम समीकरण को आगे बढ़ाने में तस्लीमुद्दीन और शहाबुद्दीन की बड़ी भूमिका रही। राज्य के पूर्वोत्तर व सीमांचल क्षेत्र में तस्लीमुद्दीन लालू यादव के झंडे को बुलंद करते रहे। वहीं, इस भूमिका को दक्षिण-पश्चिम बिहार में ईलियास हुसैन और शाहबुद्दीन ने बखूबी निभाया। तीनों ने नेताओं ने लालू यादव को हर मोर्चे पर कामयाबी की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लेकिन इन नेताओं के बाद लगभग पूरा बिहार मुस्लिम राजनीति के दोराहे पर खड़ा हैं।

AIMIM की मुस्लिम बिरादरी के क्षत्रपों पर नजर
अब (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मुस्लिम बिरादरी के क्षत्रपों पर नजर है। बिहार की छह से सात मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी की पार्टी को उम्मीदवार के लिए परेशान भी नहीं होना पड़ेगा क्योंकि जिन मजबूत प्रत्याशियों को महागठबंधन में टिकट नहीं मिलेगा वो अपनी किस्मत ओवैसी की पतंग के सहारे चमकाने का प्रयास करेंगे। ओवैसी की सक्रियता बढ़ने के पीछे राजनीतिक जानकारों का कहना है कि महागठबंधन में कांग्रेस ने पद के हिसाब से शकील अहमद खान को बिहार में बड़े चेहरे के तौर पर उभार कर बड़ा संदेश दिया हैं। यह सीधे तौर पर सीमांचल में ओवैसी के लिए चुनौती है।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

2020 के विधानसभा चुनाव में सबको चौंकाते हुए पांच सीटे जीत कर एआईएमआईएम ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं वरन गोपालगंज में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता साफ करने में ओवैसी की पार्टी की अहम भूमिका रही थी। अगर शाहबुद्दीन होते तो उनकी अपील राजद के काम आती और शायद परिणाम अलग भी हो सकते थे।

मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी की नजर
वर्तमान में ओवैसी की नजर किशनगंज लोकसभा के अलावा पांच मुस्लिम बहुल सीटों पर टिकी हैं। इसमें अररिया, पूर्णिया कटिहार, दरभंगा और सिवान सीट हैं। जबकि ओवैसी के चार विधायकों के राजद में शामिल होने के बाद वर्तमान में इकलौते विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय होते ही कई मुस्लिम चेहरे को ओवैसी की पंतग के डोर नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
बिहार सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी

बिहार सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी

भारत के लोग सामूहिक बल से हर चुनौती का हल निकाल लेते हैं’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

भारत के लोग सामूहिक बल से हर चुनौती का हल निकाल लेते हैं', मन की बात में बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend