ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में फिर हिंसा,पुलिस थाने में लूट की कोशिश,BJP नेताओं के घर जलाने की कोशिश

UB India News by UB India News
June 18, 2023
in अपराध, खास खबर
0
मणिपुर में फिर हिंसा,पुलिस थाने में लूट की कोशिश,BJP नेताओं के घर जलाने की कोशिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर के इंफाल शहर में सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच शुक्रवार को रातभर हुई झड़पों में दो नागरिक घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस और सेना के सूत्रों ने बताया कि कल रात संघर्षग्रस्त मणिपुर के क्वाथा और कांगवई इलाकों से स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की गई और आज सुबह तक रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें आ रही हैं. भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की कई घटनाओं की भी सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि इंफाल में भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के घर जलाने की भी कोशिश की.

मणिपुर की रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों ने जब भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो लोग उनसे ही भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि आरएएफ के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, क्योंकि भीड़ ने आसपास की अन्य निजी संपत्तियों को जलाने की कोशिश की थी। इंफाल शहर में रात भर भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में दो नागरिक घायल हो गए हैं। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचंदपुर जिले के कंगवई से पूरी रात गोलीबारी की सूचना मिली है। इंफाल पश्चिम के इरिंगबाम पुलिस थाने में भी लूट की कोशिश की गई। हालांकि, कोई हथियार चोरी नहीं हुआ था।दंगाइयों को एकत्र होने से रोकने के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन फोर्स ने राज्य की राजधानी में आधी रात तक संयुक्त मार्च किया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

इंफाल पैलेस मैदान के पास लगभग 1000 लोगों की भीड़ ने कई इमारतों को जलाने की कोशिश की। आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां भी चलाईं। दूसरी ओर भीड़ ने विधायक बिस्वजीत के घर में भी आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, आरएएफ कॉलम ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। आधी रात के बाद सिंजेमाई में कुछ अन्य लोगों ने भाजपा कार्यालय को घेर लिया, लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचा, क्योंकि सेना के एक दस्ते ने इसे तितर-बितर कर दिया।

इसी तरह, आधी रात के करीब इंफाल में पोरमपेट के पास भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी के घर में भीड़ ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने बाद में युवकों को खदेड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि लगभग 1,000 लोगों की भीड़ ने महल परिसर के पास स्थित इमारतों में आग लगाने की कोशिश की. अधिकारियों के मुताबिक, आरएएफ ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि इंफाल में भीड़ ने विधायक बिस्वजीत के घर में आग लगाने की कोशिश भी की. हालांकि, आरएएफ की टुकड़ी ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, भीड़ ने सिंजेमाई में मध्य रात्रि के बाद भाजपा कार्यालय का घेराव किया, लेकिन वह उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी, क्योंकि सेना ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया.

मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई थीं. जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में अब तक लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज पटना में ,आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज पटना में ,आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर! अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 3 दिन के दौरे पर आज जायेगे अमित शाह

असाधारण दुखद स्थिति...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend