बिहार की राजधानी पटना में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। ये मीटिंग 11 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में होगी। परंपरा के मुताबिक अंतर्राज्यीय परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त सूचना के मुताबिक इस मीटिंग की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी करेंगे।
गृह मंत्रालय के को-आर्डिनेशन के बीच बिहार, बंगाल, झारखंड और ओडिशा के अधिकारी राज्य के इंटरनल सिक्योरिटी, डेवलपमेंट आदि मुद्दे पर बात करेंगे।
बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय स्थायी समिति की बैठक की मेजबानी बिहार कर रहा है। इस समिति के मुख्यमंत्रियों की बैठक पिछली बार कोलकाता में हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक में बिहार की ओर से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शिरकत की थी।
बिहार,ओडिशा,बंगाल और झारखंड के अफसर की बैठक
बिहार में ओडिशा, बंगाल और झारखंड के अधिकारी पटना में जुट रहें हैं। बिहार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 13वीं बैठक की मेजबानी करने का यह मौका मिला है। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन में यह बैठक हो रही है। इसमें गृह मंत्रालय भारत सरकार के भी अधिकारी शामिल हो रहें हैं।
बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी की अध्यक्षता में बैठक
इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी कर रहें हैं। इस बैठक में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के अन्य सदस्य राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के मुख्य सचिव सहित संबंधित राज्यों के अधिकारी, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि तथा अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय टीम के भाग ले रहें है।
दरअसल, स्थायी समिति की बैठक का आयोजन भविष्य में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी के रूप किया जाता है। इसमें बैठक के एजेंडा में नए बिन्दुओं को समाहित करने के अलावा क्षेत्रीय परिषद की पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के रिजल्ट की समीक्षा होगी।
गृह विभाग को बनाया गया नोडल
बिहार सरकार का गृह विभाग बैठक के लिए नोडल बनाया गया है। बैठक के सफल आयोजन के लिए अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय सदस्य राज्यों, केन्द्र सरकार के मंत्रालयों तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के बीच कॉर्डिनेशन करेगा।







