ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक रस्सी 10-10 छात्र …..

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in Lokshbha2024, शिक्षा
0
एक रस्सी 10-10 छात्र …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मशहूर दिल्ली के मुखर्जी नगर की एक कोचिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। तीसरी मंजिल से छात्र खिड़की तोड़कर रस्सी से लटककर नीचे उतरने लगे। लड़के ही नहीं, लड़कियां भी विंडो एसी के सहारे उतरती गईं। हालांकि ये इतना आसान नहीं था। दो तरफ से रस्सी से लटके छात्र एक-एक कर उतर रहे थे। आज दोपहर 12 बजे के बाद ‘संस्कृति कोचिंग सेंटर’ में आग लगी थी। आपाधापी में कई लड़कियों और लड़कों को चोट आई है। कुछ बच्चे रस्सी से लटकते ही फिसलकर नीचे आ गए जिससे जख्मी हो गए। यह खौफनाक मंजर देख नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी का बैग ऊपर से गिरता, किसी का जूता… अरे गिर जाएगी, आराम से उतरो। यह शोर काफी देर तक सुनाई देता रहा। नीचे खड़े लोग छात्रों को अलर्ट कर रहे थे। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुखर्जी नगर घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

मुखर्जी नगर की एक बिल्डिंग में मीटर में आग लगी थी। धुआं ऊपर के फ्लोर तक गया तो स्टूडेंट्स पैनिक हो गए। खिड़की से बाहर निकलते समय कुछ बच्चों को चोट आई है। एंबुलेंस से 3-4 बच्चों को अस्पताल भेजा गया। सभी सुरक्षित हैं। आग पर काबू कर लिया गया है।
सुमन नलवा, पीआरओ, दिल्ली पुलिस

RELATED POSTS

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

ये तो छात्रों का अड्डा है
यह वही इलाका है जो आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए देशभर में मशहूर है। इसे आप क्लास-वन की तैयारी का छात्रों का अड्डा या हब समझिए। यहां सरकारी नौकरियों की तैयारी कराने वाले कई कोचिंग सेंटर हैं। यहां की गलियों में किताबों की दुकानों की भरमार है।

चारों तरफ छात्र और चाय की दुकानें दिखेंगी। सुबह से लेकर देर रात तक प्रतियोगी छात्रों से मुखर्जी नगर गुलजार रहता है। यहां का रिजल्ट भी अच्छा ही रहता है। यहां रहकर पढ़ाई करने वाले बड़ी संख्या में छात्र यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं।

नाम की बात करें तो बंटवारे के बाद हडसन लेन, आउट्राम लेन और किंग्सवे कैंप वाले इलाके में पुनर्वास कॉलोनियां बसाई गईं। इसे बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर मुखर्जी नगर कहा गया। कुछ साल पहले की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुखर्जी नगर में हर रोज करीब 3 लाख लोग रहते हैं या आते हैं इसलिए यहां मकान का किराया, बिजली बिल, पानी बिल, टिफिन की भी काफी चर्चा होती रहती है। कई लोग आईएएस बनने के बाद भी मुखर्जी नगर का किस्सा बड़े चाव से सुनाते हैं।

मुखर्जी नगर को कुछ लोग मिनी भारत कहते हैं क्योंकि यहां देश के कोने-कोने से छात्र अच्छी नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए आते हैं। जिन छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल नहीं मिलता, वे यहां रहने आते हैं। हिंदी भाषी प्रतियोगी छात्र यहां ज्यादा देखे जाते हैं। अंग्रेजी मीडियम वाले छात्र राजेंद्र नगर और दूसरी जगहों पर कोचिंग पढ़ने जाते हैं। घर से पैसा लेकर तैयारी करने वाले छात्र मुखर्जी नगर में समूह में रहते हैं, जिससे खर्चा कम आए। एक कमरे में दो छात्र से लेकर 4-5 भी रह जाते हैं। यहां 25 हजार रुपये तक के भी फ्लैट हैं। कई लोगों ने तो घर को ही पीजी में बदल दिया है और बेड के हिसाब से प्रतियोगी छात्रों से पैसे लेते हैं। छात्रों के लिए अच्छा रहता है कि उन्हें खाना बनाने की दिक्कत नहीं होती, पूरा समय वे पढ़ाई में लगा सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 12, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

by UB India News
August 10, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद अब छात्र और परीक्षा व्यवस्था का मुद्दा बिहार की...

Next Post
बीजेपी का पूरा फोकस कास्ट कांबिनेशन पर…

एनडीए के साथ बिहार में भाजपा कितने पर लड़ेगी चुनाव ?

अधूरे काम जनवरी तक करें पूरा

अधूरे काम जनवरी तक करें पूरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend