ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के भीतर यौन हमला…..

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in Lokshbha2024, महिला युग
0
संसद के भीतर यौन हमला…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद ने गुरुवार को विस्तृत आरोप लगाए कि देश की संसद में उन पर यौन “हमला” किया गया था, और यह इमारत महिलाओं के काम करने के लिए “सुरक्षित स्थान नहीं” है.

भीगी आंखों से सीनेट को संबोधित करते हुए निर्दलीय सांसद लिडिया थोर्प ने कहा कि उन पर ‘यौन संबंधी टिप्पणियां’ की गईं, सीढ़ियों में घेर लिया गया, “अनुचित तरीके से छुआ गया” और “ताकतवर पुरुषों” ने उनके सामने “प्रस्ताव” रखे.

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

दरअसल, लिडिया थोर्प ने बुधवार को एक साथी सीनेटर पर उन पर ‘यौन हमला’ करने का आरोप लगाया था, हालांकि संसदीय प्रतिबंध के खतरे के चलते उन्हें वह टिप्पणी वापस लेने के लिए विवश होना पड़ा था.

गुरुवार को लिडिया थोर्प ने लिबरल पार्टी के सांसद डेविड वैन के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराया, जबकि डेविड वैन ने दावों का सख्ती से खंडन किया है. वैन ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आरोपों से “टूटा हुआ और पस्त” महसूस कर रहे हैं, और आरोप “पूरी तरह असत्य” हैं. लिबरल पार्टी ने लिडिया थोर्प के दावों के बाद गुरुवार को डेविड वैन को निलंबित कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया में लागू गंभीर मानहानि कानूनों के तहत इस तरह के आरोपों से सांसदों को संरक्षण दिया जाता है, लेकिन लिडिया थोर्प ने बताया कि डेविड वैन ने इस मामले में वकीलों को नियुक्त किया था और उन्हें संसदीय नियमों को शुरू करवाने के लिए अपने केस को फिर शुरू करना पड़ा.

यह कहते हुए कि “यौन उत्पीड़न” का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है, लिडिया थोर्प ने कहा कि उनके अनुभव ऑस्ट्रेलियाई लोकतंत्र की परीक्षा लेने जा रहे हैं. लिडिया ने कहा, “मैंने जो तजुर्बा किया, वह था मेरा पीछा किया जाना, बार-बार आक्रामक तरीके से ‘प्रस्ताव’ रखा जाना और अनुचित ढंग से छुआ जाना…” उन्होंने सांसदों से कहा, “मैं ऑफ़िस के दरवाज़े से बाहर निकलने से डरती थी… मैं दरवाज़ा थोड़ा-सा खोलती थी और रास्ता साफ़ देखकर ही बाहर निकलती थी…”

लिडिया थोर्प ने कहा, “यह इस हद तक पहुंच गया था कि जब भी मैं इस इमारत के अंदर जाती थी, किसी न किसी को अपने साथ रखती थी…” लिडिया ने यह दावा भी किया, “मुझे पता है कि ऐसे अन्य लोग भी हैं, जिन्होंने इन्हीं चीज़ों का अनुभव किया है, लेकिन वे अपने करियर के हित में सामने नहीं आए हैं…”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

Next Post
एक रस्सी 10-10 छात्र …..

एक रस्सी 10-10 छात्र .....

बीजेपी का पूरा फोकस कास्ट कांबिनेशन पर…

एनडीए के साथ बिहार में भाजपा कितने पर लड़ेगी चुनाव ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend