ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की……

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in विपक्ष
0
है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्‍ट किया है। ‘है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की’ कैप्‍शन के साथ वीडियो में बीआर चोपड़ा की महाभारत के विजुअल्‍स दिखाए हैं। फिर जवाहरलाल नेहरू से लेकर महात्‍मा गांधी, नाथूराम गोडसे और विनायक दामोदर सावरकर का जिक्र होता है। गांधी का फोटो आता है तो वॉयसओवर में ‘धर्म’ गूंजता है, गोडसे के चित्र पर ‘अधर्म’, सरदार पटेल की फोटो पर ‘आदि’, भगत सिंह की तस्‍वीर पर ‘अनंत’, नेहरू पर ‘सत्‍य’ और सावरकर पर ‘असत्‍य’ सुनाई देता है।लालकृष्‍ण आडवाणी की रथयात्रा वाली फोटो पर ‘कलेश’ आता है, नरेंद्र मोदी के चित्र पर ‘कलंक’ जैसे शब्‍द सुनाई पड़ते हैं। कांग्रेस के इस वीडियो पर विवाद होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, ‘ना केवल इतिहास, बल्कि दो तरह की विचारधाराओं का ऐतिहासिक संघर्ष व उस संघर्ष के ऐतिहासिक परिणाम भी इस खूबसूरत वीडियो में देखने को मिलते हैं।’

क्‍या है कांग्रेस की ‘संग्राम कथा’?
कांग्रेस के वीडियो की हिंदी ट्रांस्क्रिप्ट इस प्रकार है:
है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की
धर्म-अधर्म, आदि-अनंत, सत्य-असत्य, कलेश-कलंक, स्‍वार्थ की
कथा परमार्थ की
शक्ति है भक्ति है
जन्मों की मुक्ति है
जीवन का ये सम्पूर्ण सार है

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

फिर राहुल गांधी का क्लिप आता है। वो कहते हैं, ‘ये लड़ाई लड़नी है। धरती पर हजारों सालों से यही लड़ाई चल रही है। वो नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। वो हिंसा फैलाते हैं, हम अहिंसा फैलाते हैं। वो डरते हैं, हम नहीं डरते हैं।’

कांग्रेस के वीडियो में सियासत की नई संग्राम कथा, मोदी को बताया कलंक
–
कांग्रेस के इस वीडियो में पीएम मोदी की तस्वीर कलंक लिखा गया है।
–
राम मंदिर आंदोलन की तस्वीर लगाते हुए कांग्रेस के इस वीडियो में आडवाणी को क्लेश की संज्ञा दी गई है।
–
इस वीडियो में देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को सत्य का प्रतीक बताया गया है।
–
पार्टी ने अपने वीडियो में इंदिरा गांधी को शक्ति का प्रतीक बताया है।
–
राजीव गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीर में परमार्थ की बात कही गई है।
–
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फोटो पर लिखा है। वो नफरत फैलाते हैं।
–
कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर पर उन्हें मोहब्बत फैलाने वाला बताया है।
–
कांग्रेस के इस वीडियो में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया गया है।
–
इस वीडियो में नाथूराम गोडसे को अधर्म बताया गया है।
–
इस वीडियो में द्रौपदी चीरहरण से लेकर पांडवों और कौरवों की तस्वीर भी लगी है।

युग युग से कण कण में
सृष्टि के दर्पण में
वेदों की व्यथा अपार है
कर्मों की गाथा है
देवों की भाषा है
सदियों के इतिहास का प्रमाण है
कृष्ण की महिमा है
गीता की गरिमा है
ग्रंथों का ग्रंथ ये महान है

वीडियो में कांग्रेस ने शब्‍दों और तस्‍वीरों के मेल से बीजेपी-आरएसएस पर हमला बोला है। राजीव गांधी और सोनिया की तस्‍वीर पर ‘कथा परमार्थ की’ ऑडियो आता है तो इंदिरा की फोटो पर ‘शक्ति’ और मनमोहन सिंह की सलामी पर ‘भक्ति’ गूंजता है। आजादी के वक्‍त की तस्‍वीरों पर ‘जन्‍मों की मुक्ति है’ डब किया गया है।

है कथा संग्राम की, विश्व के कल्याण की pic.twitter.com/XnskkpnCTr

— Congress (@INCIndia) June 14, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
चुनाव से पहले मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसा रहे बाइडेन …….

चुनाव से पहले मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसा रहे बाइडेन .......

ऑनलाइन गेमिंग धर्मांतरण : बद्दो का पाकिस्तान से है क्या कनेक्शन? NSA लगाने की तैयारी

ऑनलाइन गेमिंग धर्मांतरण : बद्दो का पाकिस्तान से है क्या कनेक्शन? NSA लगाने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend