ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बैठक से पहले झटका……..

UB India News by UB India News
June 13, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
बैठक से पहले झटका……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के नेता संतोष सुमन मांझी मंत्रिमंडल पद से इस्तीफा दे दिया है। संतोष मांझी जीतन राम मांझी के बेटे हैं। एक दिन पहले ही जीतन मांझी ने 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने से मना कर दिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उनके नेता हैं। इससे पहले जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से लोकसभा के पांच सीटों की मांग की थी। उसके बाद कल ही मांझी ने तमतमा कर कहा था कि उन्हें अब एक भी सीट नहीं चाहिए। आखिर में आज उन्होंने अपने बेटे से नीतीश सरकार से इस्तीफा दिलवा दिया। जाहिर है कि इसका असर नीतीश की 23 जून वाली विपक्षी एकता पर पड़ना तय है।

संतोष सुमन के इस्तीफे का बाद HAM पार्टी ने पत्रकारों को दी जानकारी, अपनी रिलीज में कहा- हम पार्टी के मर्जर के दबाव लेकर पार्टी नेतृत्व ने लिया निर्णय। गरीबों के हितों की रक्षा के लिए बनी है हम पार्टी। पार्टी ने गरीबों की हितों और कार्यकर्ताओं के सम्मान को देख कर लिया गया यह निर्णय। बिहार सरकार में अनुसूचित जाति /जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन (मांझी) ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

इस्तीफे के बाद जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी ने बड़ा सियासी विस्फोट किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें महागठबंधन की तरफ से JDU में HAM के विलय की सलाह दी जा रही थी। इस बात को बर्दाश्त करना मुश्किल था। इसीलिए उन्होंने नीतीश सरकार से इस्तीफा दे दिया।

जीतन राम मांझी के बेटे और SC ST कल्याण मंत्री संतोष सुमन का इस्तीफा नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 23 जून को विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार ने पटना में बैठक बुलाई है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले ही महागठबंधन में फूट पड़ गई।

विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होने से इनकार करते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अपनी आशा का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘हर आदमी को आशावादी होना चाहिए।’ आशावादी होने की बात कर उन्होंने इशारों ही इशारों में ये जता दिया कि उनकी आशा महागठबंधन में पूरी नहीं हो पा रही है। इसका नतीजा है कि अब वो सर्वदलीय विपक्षी एकता की बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। अब उनकी एक आशा कमजोर होती नजर आ रही है। जीतन मांझी ने एक आशा को छोड़ दूसरी आशा की तरफ बढ़ने का मन बना चुके हैं। जिसका नतीजा है कि वो बीजेपी को नाराज करते नजर नहीं आना चाहेंगे। बीजेपी के साथ जाने और केंद्र में मंत्री पद की आशा लिए जीतन मांझी ने नीतीश कुमार की ओर से बुलाई जा रही सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

5 सीटों की मांग करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी साफ कर दिया है कि वह एक भी सीट पर चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं। माना जा रहा है इसी से नाराज होकर 23 तारीख को होने वाली बैठक में जीतन मांझी हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। बता दें, लंबे समय से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जीतन राम मांझी जेडीयू से अलग होकर बीजेपी को साधने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसका नतीजा है कि वह 23 तारीख को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 23 तारीख को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल नहीं रहेंगे। इस बात को उन्होंने खुद ही स्वीकार लिया है। मगर उन्‍होंने ये भी कहा कि विपक्षी एकता की मुहिम जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू की है, वो मुकाम तक जरूर पहुंचेगी। बताते चलें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार के सहयोगी दल के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि आगामी 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल नहीं रहेंगे। लेकिन उनके नेता यानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। जो रास्ता नीतीश कुमार ने चुना है, उस रास्ते पर उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
ये लोग आ जाते हैं, छापते कुछ नहीं है

ये लोग आ जाते हैं, छापते कुछ नहीं है

नीतीश हमारा अस्तित्व ही खत्म करना चाह रहे हैं

नीतीश हमारा अस्तित्व ही खत्म करना चाह रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend