ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोकना मुश्किल होगा……

UB India News by UB India News
June 13, 2023
in Lokshbha2024, कानून, संपादकीय
0
रोकना मुश्किल होगा……

RELATED POSTS

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ खड्गहस्त है। उसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक रैली की। उन्होंने इस अध्यादेश के आने के बाद से ही केंद्र के विरु द्ध सशक्त विरोध का एक प्रतिक्रियावादी राजनीतिक वातावरण बनाने के लिए राज्यों के दौरे पर दौरे किए थे। कल रैली में वे प्रदेशों के अपने समकक्षों को आगाह करते हुए उन्हें साधने की कोशिश की कि “आज मेरी बारी है तो कल तेरी आएगी।” उन्हें लगा होगा कि इस चेतावनी पर राज्य उनके साथ आए बिना नहीं रहेंगे। हालांकि मंच पर उनका मनचाहा घटित होते लगा नहीं। केवल कांग्रेस से टूटे–बिखरे विधिवेत्ता कपिल सिब्बल ही नजर आए। हालांकि दिग्गज मुख्यमंत्रियों ने मुलाकात में केजरीवाल के समर्थन में बयान जरूर दिया‚ पर वे हद से आगे नहीं गए। वजह यह कि अन्य दलों के मुख्यमंत्री भी जानते हैं कि यह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी की संलिष्ट शासन प्रणाली के चलते है। लिहाजा‚ यह देश के किसी भी पूर्ण राज्य पर लागू होने वाला नहीं है। इसलिए दिल्ली की निर्वाचित सरकार को केंद्र से सद्भाव के माहौल में एक कामकाजी संबंध बनाए रखने में ही भलाई है और उसकी प्रगति है। अजय माकन के जरिए कांग्रेस ने ठीक ही उलाहना दिया है कि अगर भाजपा एवं कांग्रेस के पूर्ववर्ती सरकारें इसी दायरे में सफलतापूर्वक सरकार चलाती रही हैं तो फिर केजरीवाल को ही क्यों दिक्कत हो रही हैॽ दरअसल‚ केंद्र एवं दिल्ली सरकार के बीच अधिकारियों की तैनाती और तबादले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने ११ मई को एक फैसला दिया था। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस‚ कानून–व्यवस्था और भूमि संबंधी मामलों को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को दे दिया था। पर केंद्र को यह निर्णय व्यावहारिक नजरिए से उपयुक्त नहीं लगा और उसने १९ मई को एक अध्यादेश लाकर इसे पलट दिया। इसके मुताबिक अधिकारियों की तैनाती–तबादले से जुड़ा अंतिम निर्णय लेने का अधिकार उपराज्यपाल को वापस दे दिया गया। केजरीवाल इसे जनता का अपमान और हिटलरशाही बताते हुए संसद से पारित नहीं होने देने के लिए जोर लगा रहे हैं। लेकिन उनके रु ख से सिद्धांततः सहमति जताए जाने के बाद बावजूद संसद में अध्यादेश को रोक देने में किसी लामबंदी के कारगर होने की उम्मीद न के बराबर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

by UB India News
July 3, 2026
0

दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया...

Next Post
बेवजह की बयानबाजी…..

बेवजह की बयानबाजी.....

बैठक से पहले झटका……..

बैठक से पहले झटका........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend