ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CoWin डेटा लीक का दावा निराधार और शरारतपूर्ण, पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

UB India News by UB India News
June 13, 2023
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
CoWin डेटा लीक का दावा निराधार और शरारतपूर्ण, पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डेटा लीक को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है और इस पर राजनीति भी हो रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय नागरिकों की पर्सनल जानकारी डिटेल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लीक हो गई. मलयाला मनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेटा लीक कोविड वैक्सीनेशन पोर्टल कोविन से हुआ है. रिपोर्ट में सरकारी पोर्टल कोविन (COWIN) से करोड़ों भारतीय लोगों के साथ-साथ बड़े नेताओं और पत्रकारों तक की आधार, पासपोर्ट और पैन कार्ड नंबर जैसी निजी जानकारी लीक होने की बात सामने आई है.

मलयाला मनोरमा की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब विपक्षी दल भी सरकार पर निशाना साधे हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने मोदी सरकार पर कोविड-19 टीकाकरण एप CoWIN की मदद से गोपनीयता भंग करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, अब सरकारी सूत्रों ने दावों का खंडन करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक विस्तृत रिपोर्ट पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसपर अभी जांच की जा रही है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

सरकार की तरफ से सफाई

एएनआई के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों का कहना है, “यह पुराना डेटा है, हम अभी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं. हमने इसी के संबंध में एक रिपोर्ट मांगी है. पूरे मामले में सरकार ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्रालय का को-विन पोर्टल डेटा गोपनीयता के लिए सुरक्षा उपायों के साथ पूरी तरह सुरक्षित है. डेटा उल्लंघन की सभी रिपोर्ट बिना किसी आधार के और शरारतपूर्ण प्रकृति की हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीईआरटी-इन से इस मुद्दे को देखने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है.”

क्या हैं आरोप?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नागरिकों की पर्सनल जानकारी, आधार कार्ड और पासपोर्ट की डिटेल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लीक हो गई. मलयाला मनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, डाटा लीक कोविड वैक्सीनेशन पोर्टल कोविन से हुआ है, जिसमें जिसमें लोगों ने अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज की थी. वहीं, सरकारी सूत्रों ने कहा कि पोर्टल केवल उस तारीख की जानकारी रखता है जब व्यक्ति वैक्सीन लगाई गई थी. कोविन पोर्ट्ल डेट ऑफ बर्थ और घर का पता कलेक्ट नहीं करता है. Cowin पोर्टल सिर्फ यूजर्स की एक जानकारी स्टोर करता है कि उन्होंने फर्स्ट डोज, सेकेंड डोज या फिर प्रिकॉशन डोज लिया या नहीं.

विपक्ष का आरोप 

एनसीपी की सुप्रिया सुले और कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम जैसे अन्य विपक्षी नेताओं ने भी कथित डेटा उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा. मलयाला मनोरमा की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीकाकरण के बाद CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए गए नागरिकों के व्यक्तिगत विवरण कुछ समय के लिए टेलीग्राम ऐप पर उपलब्ध थे और आसानी से मिल रहे थे. साकेत गोखले ने कुछ पत्रकारों का भी नाम लिया और कहा कि उनकी निजी जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बाइक टैक्सी पर के परिचालन पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बाइक टैक्सी पर के परिचालन पर लगाई रोक

पीएम मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय पर की समीक्षा बैठक

पीएम मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय पर की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend