ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योगी ने किया एक तीर से दो शिकार

UB India News by UB India News
June 11, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
यूपी में त्योहारों को लेकर योगी सरकार अलर्ट

RELATED POSTS

बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शुक्रवार को प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर 76 फ्लैट बनाकर बेघर लोगों को सौंप दिए। ये फ्लैट प्रयागराज के लूकरगंज इलाक़े में बने हैं। इस जगह पर अतीक अहमद ने अपना ऑफिस और घर बना रखा था। करीब दो साल पहले सरकार ने इस जमीन को कब्जे से मुक्त कराया, अतीक के ऑफिस और घर पर बुलडोजर चला दिया और इसके बाद इस ज़मीन पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 76 फ्लैट बनाए गए। दिसंबर 2021 में ख़ुद योगी आदित्यनाथ ने इन फ्लैट्स का शिलान्यास किया था और सिर्फ 15 महीने के रिकॉर्ड समय से ये फ्लैट बनकर तैयार हो गए। 76 फ्लैट्स के लिए 6071 लोगों ने आवेदन किया, 1595 लोग इस स्कीम के लिए योग्य पाए गए। शुक्रवार को सभी आवेदकों के सामने लॉटरी से ड्रॉ निकाला गया, जिसके बाद 76 लोगों को फ्लैट की चाबी दी गई। ये फ्लैट 800 वर्गफीट में बने हैं। फ्लैट को चार ब्लॉक में बांटा गया है। हर ब्लॉक में ग्राउंड प्लस तीन फ्लोर हैं, यहां पार्किंग के लिये भी जगह है। यगां एक सामुदायिक भवन और कॉमन एरिया बनाया गया है। फ्लैट्स में बिजली सप्लाई के लिए सोलर लाइट लगाई जाएंगी। बड़ी बात ये है कि जिन 76 लोगों को ड्रॉ में फ्लैट मिला है, उनमें ज्यादातर ऐसी महिलाएं हैं जो दूसरों के घरों में झाडू पोंछा करती है, बर्तन धोती हैं या खाना बनाने का काम करती हैं। कई महिलाएं प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं, कुछ मजदूर हैं, ये लोग अब तक झुग्गियों या किराए के मकान में रहते हैं। आठ सौ वर्गफीट के इस फ्लैट की कीमत सिर्फ 6 लाख रूपए है। इनमें से डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार देगी और एक लाख रुपए यूपी सरकार दैगी। बाक़ी के साढ़े तीन लाख रुपए, फ्लैट पाने वालों को देने होंगे। रजिस्ट्रेशन के वक़्त लोगों से 5 हज़ार रुपए लिए गए थे। फ्लैट की चाबी देते समय 45 हज़ार रुपए जमा कराए गए। बाक़ी के तीन लाख रुपए अगले छह महीनों में किस्तों में लिए जाएंगे। आज जब ड्रॉ में नाम निकला तो ज्यादातर महिलाओं के आंखों में आंसू आ गए, खुशी के कारण वो बोल नहीं पाईं। सिर्फ इतना कहा कि जो कभी नहीं सोचा था, वो हो गया है। घर मिलने की खुशी क्या होती है, इसका अंदाजा इन महिलाओं की बातों से समझा जा सकता है। योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजैक्ट के जरिए दो काम किए – एक तो गरीबों को उनके सपनों का घर दिया, और दूसरा माफिया को सरकार की ताकत दिखाई। आम लोगों में कानून के इकबाल के प्रति भरोसा और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा किया। योगी ने दिखा दिया कि सरकारी बुलडोजर कैसे गरीबों को आशियाना दिलाने के लिए जमीन साफ करता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में चुनाव बीते 9 महीने होने को हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे दौर की वोटिंग के लिए प्रचार का आखिरी दिन , बीजेपी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत , पीएम मोदी सहित कई दिग्गज करेंगे रैली

एशिया में बदल रहा शक्ति संतुलन…….

by UB India News
August 11, 2026
0

एशिया में दशकों तक अमेरिका की केंद्रीय भूमिका रही है। लेकिन अब चीन की बढ़ती सैन्य ताकत और उसकी क्षेत्रीय...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

Next Post
शरद की पावर स्ट्राइक में अजित फंसे

शरद की पावर स्ट्राइक में अजित फंसे

‘जनरल‘ की पहचान जरूरी………

'जनरल‘ की पहचान जरूरी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend