ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा करेगी संगठन और सरकार में फेरबदल

UB India News by UB India News
June 7, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
जातिगत जनगणना पर कांग्रेस के है “दोहरे मानदंड” ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 2024 लोकसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार में फेरबदल को अंतिम रूप देने में जुट गया है। भाजपा मुख्यालय में सोमवार देर रात और मंगलवार को दिन भर बैठक चली। माना जा रहा है कि, कई नए चेहरों को संगठन और सरकार में जगह मिल सकती है।

सोमवार शाम से रात 12.30 बजे तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने फेरबदल को लेकर बैठक की। बैठक मंगलवार को भी चली। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। यहां नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

इसके अलावा नड्‌डा की टीम में भी कुछ नए लोगों को शामिल करने की चर्चा है। इसके तहत नड्‌डा की टीम में तीन नए महासचिव को शामिल किया जा सकता है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कुछ लोगों को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने और संगठन में फिर से उत्साह भरने के लिए एक-दो नेताओं को लाइम लाइट में लाए जाने की योजना पर भी विचार हो रहा है।

बिहार समेत 6 राज्यों में NDA का कुनबा बढ़ाने की तैयारी
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पंजाब, तमिलनाडु और केरल में अन्य दलों से गठबंधन पर भी पार्टी इस बैठक के बाद फैसला लेगी। माना जा रहा है कि इन राज्यों से NDA का कुनबा बढ़ाने का विचार पार्टी कर रही है।

हाल ही में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से मुलाकात की थी। नायडू और शाह की मुलाकात 5 साल बाद हुई थी। इस मीटिंग के बाद TDP के भाजपा खेमे में आने की खूब चर्चा रही। आंध्र प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव के आसपास ही विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां YSRCP के जगनमोहन रेड्‌डी CM हैं।

इसके अलावा बिहार में भी भाजपा तीन नेताओं को साध रही है। इनमें मुकेश साहनी की VIP पार्टी, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल शामिल है। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से इन तीनों नेताओं को Z सेक्योरिटी भी दी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
रेल हादसे के 36 घंटे बाद भी 100 से ज्यादा शव लावारिस……

बालासोर ट्रेन हादसे में बिहार के 39 मरे ,मृतकों में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर के

मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

मणिपुर को बचाइए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend