बीजेपी वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने रविवार को रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान हुए ‘घोटालों’ का मुद्दा उठाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर नौ साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए बिहार बीजेपी मुख्यालय में पीसी की। इससे एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। घटना के लिए रेलवे की ‘लापरवाही’ को जिम्मेदार ठहराया था। रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कई ‘घोटालों’ में फंसे थे और वह जमानत लेने में व्यस्त हैं।
हैरानी है, सरकार में किसी ने ओडिशा रेल हादसे की जिम्मेदारी नहीं ली : तेजस्वी







