ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुल गिरने की घटना पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा

UB India News by UB India News
June 5, 2023
in जदयू, पटना, भाजपा, राजद
0
पुल गिरने की घटना पर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सुल्तागंज के अगवानी घाट पर निर्माणाधीन पुल के दूसरी बार गिरने पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि वह पहले ही इस पुल को गिराकर दोबारा से बनवाने की बात कह चुके हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रही है कि इस पुल का निर्माण बीजेपी के मंत्री रहने के दौरान शुरू हुआ और उनके शासन काल में ही यह पुल एक बार पहले भी गिर चुका है। आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस पुल को लेकर बीजेपी के नेताओं के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर सवाल उठाए हैं। आरजेडी का कहना है कि इस पुल को लेकर बीजेपी से सवाल पूछा जाना चाहिए।

आरजेडी के ट्वीट में लिखा है- ‘इस पुल के निर्माण के दौरान बीजेपी के नेता मंत्री रहे। इनकी कार्य प्रणाली और Deadline देखिए। इनसे सवाल पूछिए कि इन्होंने क्या ताश का पुल बनाया था?’

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

इस पुल के निर्माण के दौरान बीजेपी के नेता मंत्री रहे। इनकी कार्य प्रणाली और Deadline देखिए। इनसे सवाल पूछिए कि इन्होंने क्या ताश का पुल बनाया था? https://t.co/Fy9gDkOGm9 pic.twitter.com/PNiHVwLRn2

— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 5, 2023

इस ट्वीट के साथ बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट है जिसमें लिखा है- अगले जून तक सुल्तानगंज अगवानी घाट पुल तैयार होगा। यह ट्वी 7 अगस्त 2019 का है।

इसके अलावा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का 17 दिसंबर 2020 का ट्वीट है, जिसमें लिखा है- गंगा नदी पर मुंगेर घार पुल सुल्तानगंज से अगवानी घाट के बीच नया 4 लेन पुल विक्रमशिला सेतु और उसके समानांतर नया 4 लेन पुल और साहेबगंज से मनिहारी के बीच नये पुल का निर्माण की योजना कार्यान्वित हो रही है। इस पुल के निर्माण से बिहार के पूर्वी हिस्सों के आवागमन को व्यापक सहुलियत मिलेगी।

बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन का 14 जुलाई 2022 का ट्वीट है- ‘आज सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए श्रद्धालुओं के लिए कुछ खास घोषणाएं की। अगले साल सावन मास के पहले अगुवानी घाट पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके बनने से भागलपुर के लोगों को गंगा पार करने में सहूलियत होगी।’

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के शासन में ‘भ्रष्टाचार व्याप्त है।’ उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुख्यमंत्री को बिहार के विकास की जरा भी चिंता नहीं है… वह अपने दौरे पर व्यस्त हैं। इस घटना के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले साल नवंबर में नालंदा जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।

निर्माणाधीन पुल गिरने में सरकार का दावा- खामियां थीं इसलिए गिराया जा रहा

बिहार के भागलपुर जिले में रविवार शाम को गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढह गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने दावा किया कि पुल के कुछ हिस्सों को विशेषज्ञों की सलाह के तहत योजनाबद्ध तरीके से जानबूझकर ध्वस्त कर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें डिजाइन की खामियां थीं। भागलपुर को खगड़िया जिले से जोड़ने वाले अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खगड़िया में हुई इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सड़क निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आनन-फानन में पीसी की। तेजस्वी ने बताया कि आपको याद दिला दूं कि पिछले साल 30 अप्रैल को इस पुल का एक हिस्सा ढह गया था। इसके बाद, हमने निर्माण मामलों में अपनी विशेषज्ञता के लिए मशहूर आईआईटी-रुड़की से एक अध्ययन करने के लिए संपर्क किया। इसकी अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन संरचना का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों ने हमें सूचित किया था कि इसमें गंभीर खामियां हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
जनता दरबार : डीजीपी से बोले नीतीश- एक्शन क्यों नहीं हो रहा?

जनता दरबार : डीजीपी से बोले नीतीश- एक्शन क्यों नहीं हो रहा?

कंगाल होगा पाकिस्तान या है सिर्फ अनुमान?

कंगाल होगा पाकिस्तान या है सिर्फ अनुमान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend