ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का निधन

UB India News by UB India News
June 6, 2023
in कलाकार विशेष, खास खबर
0
महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गुफी पेंटल का निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फिल्म इंडस्ट्री को जैसे किसी की नजर लग गई है. एक के बाद एक कई सेलेब्स के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बीते दिन ही वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर आई थी.  वहीं आज महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया. गूफी का  मुम्बई के‌ अस्पताल में निधन हुआ है. गूफी पेंटल के भतीजे हितेन‌ पेंटल ने एबीपी न्यूज़ को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी क‌ई‌ बीमारियों‌ से जूझ रहे गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक से आज सुबह 9 बजे के करीब निधन हुआ है.

गूफ़ी पेंटल पिछले‌ लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे
गूफ़ी पेंटल पिछले‌ लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि  दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद बंधी थी. लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए. उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

टीना घई ने दी थी गुफी पेंटल की तबियत खराब होने की जानकारी
बता दें कि एक्ट्रेस टीना घई ने सबसे पहले गूफी पेंटल की तबीयत को लेकर अपडेट दिया था.  टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर बताया था, “गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कीजिए…” जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था.

गूफी ने टीवी और फिल्मों में किया खूब काम

गुफी पेंटल ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
ओडिशा: टकराईं ट्रेनें और बिछ गईं सैकड़ों लाशें, फिर से उसी ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रोते हुए वीडियो वायरल

ओडिशा: टकराईं ट्रेनें और बिछ गईं सैकड़ों लाशें, फिर से उसी ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रोते हुए वीडियो वायरल

विपक्षी एकता की बैठक तीसरी बार टली, अगली बैठक कब और कहां इसका ऐलान बाद में

विपक्षी एकता की बैठक तीसरी बार टली, अगली बैठक कब और कहां इसका ऐलान बाद में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend