ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना के बापू सभागार में होगी 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक ,20 पार्टियों के नेता हो सकते हैं शामिल

UB India News by UB India News
May 30, 2023
in पटना, बिहार
0
पटना के बापू सभागार में होगी 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक ,20 पार्टियों के नेता हो सकते हैं शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लगे हुए हैं. इसी कड़ी में विपक्षी दलों की एक अहम बैठक 12 जून को पटना के बापू सभागार में होने जा रही है. इस बैठक में करीब 18 से 20 पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं. बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति, सीटों के बंटवारे, साझा मैनिफेस्टो समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी, डी राजा, शिवसेना (उद्धव गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, महबूबा मुफ्ती, एनसी प्रमुख फारुख अब्दुल्ला, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जनता दल सेक्युलर के नेता कुमारस्वामी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता बैठक में शामिल हो सकते हैं. इन नेताओं से पहले ही नीतीश कुमार मुलाकात कर चुके हैं. वैसे बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी भेजा गया है.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी तो उन्होंने ने ही सलाह दी थी कि विपक्षी दलों की बैठक पटना में बुलाई जाए. ममता बनर्जी ने कहा था कि जेपी आंदोलन की तरह पटना से ही मोदी विरोधी आंदोलन शुरू हो.

जेडीयू प्रवक्ता बोले- यह मील का पत्थर साबित होगा

इस बैठक को लेकर राजनीति तेज हो गई है. जेडीयू और बीजेपी आमने सामने हैं. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस बैठक में विपक्ष के सभी प्रमुख चेहरे रहेंगे. उन्होंने कहा कि स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नीतीश कुमार को विपक्ष का पीएम उम्मीदवार नहीं बनना है. नीतीश की अपनी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. वह सिर्फ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना चाहते हैं. 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर यह जो बैठक हो रही है यह मील का पत्थर साबित होगा.

विजय सिन्हा बोले- भ्रष्टाचारियों की मीटिंग

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह विपक्षी दलों की नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की मीटिंग होने जा रही है. जनता के पैसों को बर्बाद कर मीटिंग बुलाई जा रही है. ये दल अपनी मंशा में कभी कामयाबी नहीं होंगे. जनता तो पीएम मोदी के साथ खड़ी है. इस बैठक का हम लोग विरोध करेंगे. नीतीश से बिहार तो संभल नहीं रहा है, अब विपक्ष को एकजुट करने का सपना देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..

नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend