ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जंतर मंतर पर पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम

UB India News by UB India News
May 30, 2023
in खास खबर, खेल
0
जंतर मंतर पर पहलवानों के धरना प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की राजधानी दिल्ली का जंतर मंतर अब पहलवानों का अखाड़ा नहीं बनेगा, इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया है. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को जंतर मंतर से संसद तक निकाल रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने पहले हिरासत में लिया. इसके बाद उन्होंने जंतर मंतर पूरी तरह से खाली करा दिया है. 28 मई को पहलवानों का धरना व मार्च पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा बयान दिया है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने रविवार को उनसे किए गए सभी अनुरोधों के बावजूद कानून का उल्लंघन किया, इसीलिए उनके धरने को खत्म करने का फैसला लिया गया है. अगर भविष्य में पहलवान  फिर से धरने के लिए आवेदन देते हैं, तो उन्हें जंतर-मंतर के अलावा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर अनुमति दी जाएगी.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

दिल्ली पुलिस के पीआरओ सुमन नलवा ने कहा कि कल के प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बातचीत की गई थी, लेकिन इन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया. उसके बाद इन्हें हिरासत में लेना पड़ा. हमने शांतिपूर्ण तरीके से इन्हें हिरासत में लिया है… अगर ये कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो इजाजत दी जा सकती है, लेकिन जंतर-मंतर पर इन्हें बैठने नहीं दिया जाएगा.

पूर्व IPS के ट्वीट पर भड़के बजरंग पुनिया

दिल्ली में रविवार (28 मई) को एक तरफ देश की नई संसद का उद्घाटन हो रहा था तो वहीं से कुछ दूरी पर ही दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच दंगल चला. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्म रहा. इस घटनाक्रम एक पूर्व आईपीएस अफसर ने ऐसा ट्वीट किया जिस पर पहलवान बजरंग पुनिया भड़क गए. पुनिया ने इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं साथ ही पूर्व अधिकारी को चुनौती भी दे डाली.

पूर्व आपीएस अधिकारी एनसी अस्थाना ने रविवार (28 मई) को पहलवानों के ऊपर पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए लिखा था कि अगर जरूरत पड़ी तो गोली भी मारी जाएगी. रविवार को दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की तरफ मार्च कर रहे पहलवानों को आगे बढ़ने से रोक दिया था. इसके बाद पुलिस ने पहलवानों को बल प्रयोग करते हुए वहां से ले गई. साथ ही जंतर-मंतर से भी पहलवानों की प्रदर्शन वाली जगह को खाली करा दिया गया. पहलवान यहां एक महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे थे. दिल्ली पुलिस जब पहलवानों को हिरासत में ले रही थी, उस समय बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि हमें गोली मार दो.

पूर्व आईपीएस ने क्या लिखा?

बजरंग के इसी बयान पर पूर्व आईपीएस एनसी अस्थाना ने लिखा, “ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे. मगर, तुम्हारे कहने से नहीं. अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है. दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है. उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी. मगर वह जानने के लिये पढ़ा लिखा होना आवश्यक है. फिर मिलेंगे पोस्टमॉर्टम टेबल पर!”

अस्थाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बजरंग पुनिया ने लिखा, “ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है. भाई सामने खड़े हैं, बता कहां आना है गोली खाने. कसम है पीठ नहीं दिखाएंगे, सीने पे खाएंगे तेरी गोली. ये ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो ये भी सही.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
पाकिस्तान को भी बनवाएंगे हिंदू राष्ट्र बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पाकिस्तान को भी बनवाएंगे हिंदू राष्ट्र बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर! अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 3 दिन के दौरे पर आज जायेगे अमित शाह

हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर! अब तक 75 से ज्यादा मौतें, 3 दिन के दौरे पर आज जायेगे अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend