देश की राजधानी दिल्ली में संसद की नई इमारत का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को होना है। एक तरफ जहां उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसके बहिष्कार के लिए पूरा जोर लगा रहा है। इन घटनाक्रमों के बीच नई बिल्डिंग के उद्घाटन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगाई गई है। याचिका में कहा गया था कि उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को न बुलाकर संविधान का अपमान किया जा रहा है।
याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें पता है कि यह याचिका क्यों दाखिल की गई है। शीर्ष अदालत ने साफ-साफ कहा कि ऐसी याचिकाओं को देखना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। अदालत ने साथ ही याचिकाकर्ता वकील जया सुकिन को फटकार भी लगाई है। जया ने याचिका में कहा था कि राष्ट्रपति को उद्घाटन समारोह से बाहर करके सरकार ने भारतीय संविधान का उल्लंघन किया है। इसमें मांग की गई थी कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ही किया जाना चाहिए।
नये संसद भवन का उद्धाटन पीएम मोदी दिल्ली में 28 मई को करेंगे. नये संसद भवन में संगोल को स्पीकर के पास रखा जायेगा. वहीं 2021 में सबसे पहले मशहूर भारतनाट्यम डांसर पद्मा सुब्रमण्यम ने पीएम ऑफिस को चिट्ठी लिखी थी. पद्मा सुब्रमण्यम ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि सेंगोल को इस बड़े कार्यक्रम के लिए चुना गया है. उन्होंने चिट्ठी में सेंगोल का जिक्र किया था और कहा था कि ये शक्ति और विश्वास का प्रतीक है. जिसे उन्होंने एक तमिल मेगजीन में देखा था. इस संबंध में लिखे लेख को पढ़कर बहुत ही प्रभावित हुई थी. ये चोल राज में सत्ता हस्तांतरण के रूप में दिया जाता था. देश की आजादी के समय भी इसका इस्तेमाल किया गया था. लेकिन उसके बाद इसे कभी नहीं देखा. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता है कि ये अभी कहां है और नये संसद के उद्घाटन के समय रखना एक ऐतिहासिक कदम होगा.
सुबह 7:30 से होगी कार्यक्रमों की शुरुआत
28 तारीख को कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे से ही हो जाएगी जो दोपहर ढाई बजे तक चलेगी। सुबह पूजा पाठ के साथ शुरू होने वाले समारोह का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के साथ होगा। पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार हो चुकी है, विधि विधान का खाका बन चुका है। विपक्षी दलों के विरोध से बेपरवाह सरकार ने तय कर लिया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को तय वक्त पर ही होगा, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।







