ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा परेशान करने को मरवा रही छापा

UB India News by UB India News
May 20, 2023
in पटना, राजद
0
भाजपा परेशान करने को मरवा रही छापा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझकर परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई से छापे मरवा रही है। लैंड फॉर जॉब्स मामले में बृहस्पतिवार को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी से दिल्ली मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा इसमें आश्चर्य वाली क्या बात है। भाजपा के लोग २०२४ के चुनाव को लेकर बिहार से डरे हुए हैं। उसी को लेकर ये लोग कार्रवाई कर रहे हैं। अभी मेरा चार्जशीट में नाम नहीं है। हो सकता है सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दें और उसमें मेरा भी नाम जोड दें।

तेजस्वी यादव से पूछा गया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को आपकी मां से सवाल किया गया कि आपके खाते में कितने पैसे जमा किये गये तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि यह तो सभी लोग जानते हैं कि भाजपा वाले लोग जान बूझकर सीबीआई और ईडी की रेड करवा रहे हैं। हमारे यहां तो सीबीआई और ईडी वाले इतनी बार आए हैं कि अब उन्हें भी मालूम नहीं कि वे कितनी बार आए और पूछताछ की। महागठबंधन की सरकार बनी‚ तभी से सबको पता था कि अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी।
तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए सबक है इससे भी बुरा हाल उनका लोकसभा चुनाव में होना है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

तेजस्वी ने कहा कि कहा कि यह बात महागठबंधन की सरकार बनी, तभी से पता थी कि अब बीजेपी चुप नहीं बैठेगी. अब तक ईडी-सीबीआई ने कितनी बार कार्रवाई की लेकिन कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजों के बाद से बीजेपी के लोग डरे हुए हैं इसीलिए लगातार कार्रवाई की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं. उसी को लेकर ये लोग कार्रवाई कर रहे हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि अभी मेरा चार्जशीट में नाम नहीं है लेकिन हो सकता है सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दें और उसमें मेरा भी नाम जोड़ दें.

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि नौकरी के बदले जमीन का यह मामला 14 साल पुराना है. आरोप हैं कि लालू यादव जब रेलमंत्री थे तो उन्होंने रेलवे में लोगों को नौकरी दिलाने के बदले उनसे जमीन ले ली थी. लालू परिवार के कई सदस्यों के नाम पर जमीन ट्रांसफर की गई थी. नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने बीते साल 18 मई को केस दर्ज किया था. 18 अक्टूबर को इस मामले में  चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी. इस मामले में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई ने इस मामले में भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते उनके ओएसडी थे. इस मामले में तेजस्वी यादव से भी तीन बार पूछताछ हो चुकी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार सरकार का अनुसूचित जाति के प्रति रवैया उदासीनः सांपला

बिहार सरकार का अनुसूचित जाति के प्रति रवैया उदासीनः सांपला

सम्राट चौधरी को जदयू ने भिजवाया कानूनी नोटिस

सम्राट चौधरी को जदयू ने भिजवाया कानूनी नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend