ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का दूसरा दिन, कल लगेगा दिव्य दरबार, ……

UB India News by UB India News
May 15, 2023
in अध्यात्म, पटना
0
धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का दूसरा दिन, कल लगेगा दिव्य दरबार, ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना से सटे नौबतपुर का तरेत पाली मठ इन दिनों भक्ति में डूबा है। बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है। शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक ये कथा चलेगी। वहीं, कल 15 मई को दोपहर 12 से 3 बजे तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। जिसमें बाबा लोगों की पर्ची निकालेंगे। इसमें तीन लाख से अधिक भक्तों के आने की संभावना है।

हनुमंत कथा के पहले दिन बीजेपी के बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भजन गाकर अलग ही समां बांधा।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हनुमंत कथा शुरू करने से पहले पूजा करते पंडित धीरेंद्र शास्त्री।

कल दिव्य दरबार में किसकी पर्ची निकलेगी

कल 15 मई को तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा के तीसरे दिन दोपहर 12 से 3 बजे धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। आयोजकों के मुताबिक दिव्य दरबार में बागेश्वर बाबा भीड़ में से किसी को भी बुला कर उसके बारे में बताएंगे।

इस दरबार में अर्जी देने के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति निःशुल्क इस दरबार में शामिल हो सकता है। बाबा जिसे चाहेंगे भीड़ में से उठाकर उसे अपने पास बुला लेंगे। फिर पर्चा पढ़कर उसके निजी जीवन के बारे में बताएंगे। यानी कि ये फिक्स नहीं है कि दिव्य दरबार में किसके नाम का पर्चा निकलेगा। भक्त इसे चमत्कार मानते हैं तो कोई इसे कला कहता है।

दिव्य दरबार के बाद शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा होगी। कल तीन लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

पटना से सटे नौबतपुर के तरेट पाली मठ में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है।

आज राज्यपाल हो सकते है कार्यक्रम में शामिल

आज बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर श्री हनुमंत कथा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं को आमंत्रण दिया गया है। शनिवार को कथा के पहले दिन उनके स्वागत के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्वनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, विजय कुमार सिन्हा समित भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे।

पटना में बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पूज्य पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में आयोजित हनुमंत कथा में शामिल हुआ। pic.twitter.com/jkLbtnkIuK

— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) May 13, 2023

केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के कई बड़े नेता 13 मई को पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारते दिखे।

पहले दिन की कथा में क्या कुछ रहा खास

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार के लोग धन्य हैं, जहां मां जानकी ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि इसी धरती पर आर्यभट्ट ने शून्य का अविष्कार किया था। बागेश्वर बाबा ने बिहार के लोगों के भी जयकारे लगवाए।

जीवन तो रेल है, कभी पैसेंजर कभी मेल है…. कथा के दौरान जीवन तो भैया एक रेल है, कभी पैसेंजर कभी मेल है… भजन जब बाबा गाने लगे तो पंडाल में बैठे श्रद्धालु मगन होकर नाचने लगे।

श्री हनुमंत कथा सुनने नौबतपुर के तरेत पाली स्थान में शनिवार को कथा के पहले दिन इतने लोग जुटे कि तीन लाख वर्ग फीट में बना पंडाल छोटा पड़ गया। नजारा यह रहा कि जितने लोग पंडाल के अंदर उससे अधिक लोग बाहर थे। भीड़ ऐसी कि आम और खास का फर्क मिट गया।

भक्तों के ताली नहीं बजाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा जो भगवान की कीर्तन में ताली नहीं बजाता, उसकी जेब हमेशा खाली रहती है। कौन-कौन बाला जी का प्यारा है? भाई तुम लोग तो बड़े कंजूस हो, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाओ… बिहारी तो बड़े दिलवाले होते हैं। फिर कंजूसी क्यों कर रहे हो भाई।

बिहार की पावन धरती में #बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर #श्री_धीरेंद्र_कृष्ण_शास्त्री जी के श्रीमुख से #हनुमन्त_कथा आज प्रारंभ हो गई.. सभी कथा श्रोताओं व सहयोगियों का धन्यवाद.. #patna #bageshwar #Taret_Pali pic.twitter.com/7lAjG15vmt

— Manoj Tiwari ???????? (@ManojTiwariMP) May 13, 2023

कल दिव्य दरबार में किसकी पर्ची निकलेगी

कल 15 मई को तरेत पाली मठ में हनुमंत कथा के तीसरे दिन दोपहर 12 से 3 बजे धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। आयोजकों के मुताबिक दिव्य दरबार में बागेश्वर बाबा भीड़ में से किसी को भी बुला कर उसके बारे में बताएंगे।

इस दरबार में अर्जी देने के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति निःशुल्क इस दरबार में शामिल हो सकता है। बाबा जिसे चाहेंगे भीड़ में से उठाकर उसे अपने पास बुला लेंगे। फिर पर्चा पढ़कर उसके निजी जीवन के बारे में बताएंगे। यानी कि ये फिक्स नहीं है कि दिव्य दरबार में किसके नाम का पर्चा निकलेगा। भक्त इसे चमत्कार मानते हैं तो कोई इसे कला कहता है।

दिव्य दरबार के बाद शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा होगी। कल तीन लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

पटना से सटे नौबतपुर के तरेट पाली मठ में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है।
पटना से सटे नौबतपुर के तरेट पाली मठ में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है।

आज राज्यपाल हो सकते है कार्यक्रम में शामिल

आज बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर श्री हनुमंत कथा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं को आमंत्रण दिया गया है। शनिवार को कथा के पहले दिन उनके स्वागत के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्वनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, विजय कुमार सिन्हा समित भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे।

केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के कई बड़े नेता 13 मई को पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारते दिखे।
केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के कई बड़े नेता 13 मई को पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आरती उतारते दिखे।

पहले दिन की कथा में क्या कुछ रहा खास

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार के लोग धन्य हैं, जहां मां जानकी ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि इसी धरती पर आर्यभट्ट ने शून्य का अविष्कार किया था। बागेश्वर बाबा ने बिहार के लोगों के भी जयकारे लगवाए।

जीवन तो रेल है, कभी पैसेंजर कभी मेल है…. कथा के दौरान जीवन तो भैया एक रेल है, कभी पैसेंजर कभी मेल है… भजन जब बाबा गाने लगे तो पंडाल में बैठे श्रद्धालु मगन होकर नाचने लगे।

श्री हनुमंत कथा सुनने नौबतपुर के तरेत पाली स्थान में शनिवार को कथा के पहले दिन इतने लोग जुटे कि तीन लाख वर्ग फीट में बना पंडाल छोटा पड़ गया। नजारा यह रहा कि जितने लोग पंडाल के अंदर उससे अधिक लोग बाहर थे। भीड़ ऐसी कि आम और खास का फर्क मिट गया।

भक्तों के ताली नहीं बजाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा जो भगवान की कीर्तन में ताली नहीं बजाता, उसकी जेब हमेशा खाली रहती है। कौन-कौन बाला जी का प्यारा है? भाई तुम लोग तो बड़े कंजूस हो, दोनों हाथ उठाकर ताली बजाओ… बिहारी तो बड़े दिलवाले होते हैं। फिर कंजूसी क्यों कर रहे हो भाई।

कथा का विरोध करने वालों की भी जय….

आगे उन्होंने कहा तरेत पाली मठ की जय, महंत जी की जय, गुरु महाराज की जय, बागेश्वर धाम की जय, सन्यासी बाबा जी… बिहार के पागलों (भक्ति में डूबे लोग ) की जय। कथा का विरोध करने वालों की भी जय…. कुछ खड़े हैं, तो कुछ टेंट पर चढ़े हैं, कुछ अंदर आने के लिए लड़े हैं। ऐसे हैं बिहार के पागल, धन्य है। यह बिहार.. ऐसा लग रहा है जैसे बिहार में हनुमान के नाम की बहार आ गई है।

मनोज तिवारी ने अपने भोजपुरी सुरों से किया कायल

पहले दिन की हनुमान कथा में भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने भोजपुरी सुरों से देश के अलग-अलग हिस्से से आए लोगों को कायल कर दिया। उन्होंने गाने की शुरुआत कुछ इस प्रकार से की…. बड़ी कृपा से आइल बा मौसम ई बिहार में….. बागेश्वर धाम के बा आगमन गंगा के दियार में…..

जिया हो बिहार के लाला… जिया तू हजार साला….अरे जिया हो बागेश्वर वाला…. जिया दस हजार साला… जिया हो नौबतपुर के नव बिहार

जला दो दीप पाली में…. मेरे सरकार आए है…. बागेश्वर धाम बाबा जी तरेत पाली द्वार आए हैं…. भुला दो सारे भक्तों को अगले 5 दिन है यही….

इसके आगे उन्होंने कहा कि गुरु जी बोल रहे थे थोड़ी लाइट आनी चाहिए इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि आपके आने से बिहार में लाइट आ गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
बाबा का सज गया दरबार‚ एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हनुमंत कथा में लिया भाग

महाराष्ट्र : अकोला में विवादित पोस्ट से दो गुटों में झड़प, एक की मौत 3 घायल, धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend