ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाबा बागेश्वर पहुंचे पटना, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया स्वागत

UB India News by UB India News
May 14, 2023
in अध्यात्म, पटना, बिहार
0
बाबा बागेश्वर पहुंचे पटना, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया स्वागत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का पटना में आगमन हो गया है. आज सुबह 8:00 बजे बाबा बागेश्वर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उनका स्वागत किया. बाबा को देखने के लिए भक्तों की भीड़ सड़कों पर देखने को मिल रही है. जगह जगह लोग फूल लिए उनके स्वागत के लिए खड़े हैं. बाबा बागेश्वर पटना के पनाश होटल में पहुंच गए हैं. जहां वो रुकेंगे जिसके बाद दोपहर में वो नौबतपुर के लिए निकल जाएंगे.

होटल का सातवां फ्लोर किया गया बुक

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

बागेश्वर धाम के बाबा आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के पलाश होटल में ठहरे हुए हैं. बता दें कि होटल का सातवां फ्लोर उनके लिए बुक किया गया है. बाबा के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव एवं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी उनके साथ हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का वाचन कर रहे हैं, लेकिन देश के कुछ राजनीतिक दल और ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में जो स्थिति बनाई हुई है, वह किसी से छुपी हुई नहीं है. बंगाल में ममता बनर्जी तुष्टीकरण की नीति अपना रही है. वहीं, गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि बिहार की धरती पर उनका स्वागत है.

24 घंटे पुलिस बल की रहेगी तैनाती

बाबा की सुरक्षा में के लिए पुलिस की कई टीमें और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद हैं. नौबतपुर के तारेत पाली में सुरक्षा चाक-चौबंद है. बाबा बागेश्वर की सुरक्षा को खुद पटना एसपी देख रहे हैं. बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है. 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती का आदेश जारी किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
बिहार कैबिनेट बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर जिले में खुलेगा साइबर थाना

बिहार कैबिनेट बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर जिले में खुलेगा साइबर थाना

नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाहते थे लेकिन जब उनका ये सपना पूरा नहीं हुआ :सुशील मोदी

नीतीश राजद में जदयू का विलय कर कुर्सी तेजस्वी को सौंपेंः सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend