ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षी दलों कि एकता और गठबंधन के लिए नितीश पहुंचे मुंबई , उद्धव ठाकरे और शरद पवार से हुई चर्चा

UB India News by UB India News
May 12, 2023
in मुख्यमंत्री
0
विपक्षी दलों कि एकता और गठबंधन के लिए नितीश पहुंचे मुंबई ,  उद्धव ठाकरे और शरद पवार से हुई चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत इस समय गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आ रहे हैं. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुंबई के मातोश्री में शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. बता दें कि इस मुलाक़ात में नीतीश और उद्धव ठाकरे की बैठक के बाद 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी मोर्चे पर चर्चा हुई. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि, ”उद्धव ठाकरे मोर्चे के साथ हैं. जल्द ही सभी नेताओं से बात करने के बाद देशभर के विपक्षी दलों की बैठक बुलाई जाएगी. साथ ही अगर सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में जरूर सफलता मिलेगी और देश सही दिशा में आगे बढ़ सकेगा.”

आपको बता दें कि, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर पटना से मुंबई पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. बैठक के बाद नीतीश और उद्धव ठाकरे ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि, ”हमारा मकसद है कि देश की ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एकजुट हों और साथ लड़े. हम लोग मिलकर साथ चलेंगे. अब इतिहास बदल रहा है. अब इसे देखते हुए सभी दल देश हित में एकजुट हो रहे हैं. इसके साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि, वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में कुछ नहीं हो रहा है, ऊपर से मीडिया पर भी दबाव है. विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा नहीं की जाती है. साथ ही उन्होंने कहा, अब हमारी कोशिश है कि  देश में जाति, धर्म पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए. साथ ही हिंदू-मुसलमान न हो. सभी में एकता और प्रेम होना चाहिए.”

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बताया कि, ”उद्धव ठाकरे से उनकी हमेशा बात होती रहती है. उनके इस मुलाकात का मकसद सिर्फ विपक्षी एकजुटता है. ज्यादा से ज्यादा पार्टियां मिलकर काम करेंगी. इसके लिए उन्होंने बहुत लोगों से बातचीत भी की है.” फिलहाल देशभर के विपक्षी नेताओं की मीटिंग कब होगी, ये आने वाले समय में ही पता लगेगा. आपको बता दें कि विपक्षी एकता की यह बैठक पटना में होने की पूरी संभावना है.

आज गुरुवार को नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और एनसीपी चीफ शरद पवार कि मुंबई में एक मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमले बोले। शरद पवार ने कहा की इस समय जो देश में माहौल है वह ठीक नहीं है। लोकतंत्र कि हत्या की जा रही है और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमे मिलकर काम करने कि जरुरत है। उन्होंने कहा कि देश को विकल्प मिलना चाहिए और इसके लिए नीतीश कुमार जो काम कर रहे हैं वह बेहद ही प्रशंसनीय है और मैं इसका स्वागत करता हूं।

शरद पवार के इस्तीफे पर भी बोले नीतीश कुमार 

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी जो कर रही है वह देशहित में नहीं है। बात तो सबके साथ और विकास की कही गई थी लेकिन हो इसका बिलकुल उल्टा रहा है। उन्होंने कहा की हम लोग देश और लोकतंत्र के हित में मिलकर काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए में सभी के हित में बात और काम होंगे। वहीं शरद पवार के इस्तीफे पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने रिजाइन किया था तो हम सबको ख़राब लगा था। तब मैंने उनको कहा कि आपको हमारे साथ रहना होगा और काम करना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

Next Post
पूर्व PM इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तान SC ने गिरफ्तारी को “अवैध” बता दिए रिहाई के आदेश

पूर्व PM इमरान खान को बड़ी राहत, पाकिस्तान SC ने गिरफ्तारी को "अवैध" बता दिए रिहाई के आदेश

भाजपा में शामिल होते आरसीपी सिंह ने नितीश पर साधा निशाना , कहा नीतीश बाबू पलटीमार हैं और पलटीमार रहेंगे

भाजपा में शामिल होते आरसीपी सिंह ने नितीश पर साधा निशाना , कहा नीतीश बाबू पलटीमार हैं और पलटीमार रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend