ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आपका सपना, मेरा सपना… प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की जनता को लिखा खुला खत मतदान से एक दिन पूर्व

UB India News by UB India News
May 10, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
आपका सपना, मेरा सपना… प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की जनता को लिखा खुला खत मतदान से एक दिन पूर्व
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक खुला खत जारी किया है. राज्य में 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा, और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सूबे में 38 साल से चले आ रहे एन्टी-इन्कम्बेन्सी फैक्टर को झता बताकर लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने की कोशिश में है.

प्रधानमंत्री के खत में लिखा है, “आप लोगों ने मुझे हमेशा प्यार और लगाव दिया है… यह मुझे दैवीय आशीर्वाद सरीखा लगता है… हमारे ‘आज़ादी के अमृतकाल’ में हम भारतीयों का लक्ष्य हमारे प्रिय देश को विकसित देश बना देना है… इस सपने को पूरा करने के लिए जारी प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए कर्नाटक बेहद उत्सुक है…”

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

उन्होंने लिखा, “भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है… हमारा अगला लक्ष्य इसे शीर्ष तीन में शामिल करना है… यह तभी संभव हो सकेगा, जब कर्नाटक तेज़ी से तरक्की करे, और 10 खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाए…”

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP के चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत बेंगलुरू में 26-किलोमीटर लम्बा रोड शो किया था, ताकि दिग्गज नेताओं सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (JDS) से मिल रही चुनौती का मुकाबला किया जा सके.

अपने खत में PM नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक और उसकी जनता के प्रति अपनी पार्टी की कटिबद्धता को रेखांकित किया. उन्होंने लिखा, “कोविड-19 महामारी के दौरान, BJP के शासन के तहत कर्नाटक को हर साल 90,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि विदेशी निवेश के रूप में हासिल हुई… पिछली सरकार में यह रकम मात्र 30,000 करोड़ रुपये थी… हम कर्नाटक को निवेश, उद्योग और इनोवेशन के मामले में अव्वल बनाने के साथ-साथ शिक्षा, रोज़गार और उद्यमशीलता के मामले में नंबर एक बनाना चाहते हैं…”

कर्नाटक में इस वक्त 5.2 करोड़ वैध मतदाता हैं, जिनमें से 9.17 लाख पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं.

ग्रामीण व शहरी बुनियादी ढांचे, परिवहन तथा रोज़गार को लेकर व्याप्त चिंताओं के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा, “BJP की सरकार कर्नाटक में अत्याधुनिक शहरी बुनियादी ढांचा बनाने के लिए काम करती रहेगी… परिवहन का आधुनिकीकरण किया जाएगा, ग्रामीण व शहरी इलाकों में जीवनस्तर को बेहतर किया जाएगा तथा महिलाओं व युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जाएंगे…”

इस खत के इतर एक वीडियो संदेश में भी प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की जनता से राज्य को अव्वल बनाने की खातिर मतदान ज़रूर करने का आग्रह किया. राज्य की 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा. BJP ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 223 और JDS ने 207 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. मतगणना, यानी चुनाव परिणाम शनिवार, 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

Next Post
गहलोत की गुगली……..

गहलोत की गुगली........

भारत के लिए अवसर……..

भारत के लिए अवसर........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend