ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज कल वह टहलते हैं तो देखते हैं कि टहलने वाला मोबाइल पर ही लगा रहता……..

UB India News by UB India News
May 5, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
आज कल वह टहलते हैं तो देखते हैं कि टहलने वाला मोबाइल पर ही लगा रहता……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को 342.31 करोड रुपये की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल भवन पटना‚ वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया‚ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग‚ केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) एवं ७४ थाना भवनों सहित कुल १७४ पुलिस‚ गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन भवनों का उद्घाटन तथा ६८४.१७ करोड की लागत से निर्मित होनेवाले १०८ थाना भवनों सहित कुल १५० पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले ५‚ हाडिंर्ग रोड स्थित नवनिर्मित बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के कार्यालय भवन तथा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय के भवन का शिलाप^ अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का तथा परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह पथ स्थित नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल केंद्र में रिमोट के माध्यम से १७३ पुलिस‚ गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन भवनों का उद्घाटन तथा १५० पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विशेष सुरक्षा दल के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधारोपण भी किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सरदार पटेल भवन में गुरुवार (4 मई) को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि अब एक आध सौ साल में मुश्किल से धरती रहेगी. कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी, आमिर सुबहानी समेत कई अधिकारी भी थे. नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल वह टहलते हैं तो देखते हैं कि टहलने वाला मोबाइल पर ही लगा रहता है. यह देखकर उनका मन करता है कि उसको कहें कि पहले टहल लो. टहलते-टहलते मोबाइल पर ही बात कर रहे हो. पैर ही कहीं नीचे गिर जाएगा तब? इसी पर आगे कहा कि उन्हें तो लग रहा है कि एक-आध सौ साल अब मुश्किल से धरती रहेगी.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को कहा कि आप कागज पढ़िए. पुरानी चीज को भी रखे रहिए. जितना काम होता है और जितने नियम हैं उसको कागज में रखिए. ऐसा नहीं कि सब मोबाइल में ही रख दीजिए. नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ जितने अधिकारी हैं आज कल मोबाइल में ही कुछ होता है तो देखते हैं और कागज छोड़ देते हैं. एक इसका फायदा है लेकिन दूसरा है कि लोग इसी में फंस गए हैं.

डीजीपी आरएस भट्टी की तारीफ की

इस दौरान कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की भी खूब तारीफ की. कहा कि ये तो बहुत अच्छे हैं. ये किसी अपराधी को छोड़ते नहीं हैं और निर्दोष को फंसाते नहीं हैं. नीतीश कुमार ने आरएस भट्टी को लेकर कहा कि ये तो यहां से चले गए थे. फिर हम पूछे कि आइएगा तो इन्होंने कहा कि हां आएंगे तो आ गए.

गुरुवार को पटना के नेहरू मार्ग स्थित सरदार पटेल भवन में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय का उद्घाटन किया. 342.31 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल भवन पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) एवं 74 थाना भवनों सहित 174 पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी/अग्निशमन भवनों का उद्घाटन किया.

साथ ही 684.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवनों सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया. बड़े स्तर पर थाना के भवनों का निर्माण कराया गया है. बचे हुए चार थानों के भवनों का भी निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने सभी थानों में लैंडलाइन हमेशा फंक्शनल रखने का भी निर्देश दिया. लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्ती करने का निर्देश भी दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
जातीय गणना को लेकर दोषारोपण का दौर शुरू …

जातीय गणना को लेकर दोषारोपण का दौर शुरू ...

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर फंसेगा पेंच?

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर फंसेगा पेंच?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend