ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में अलर्ट मोड़ पर सेना, सभी ट्रेनें रद्द

UB India News by UB India News
May 6, 2023
in अपराध, खास खबर
0
मणिपुर में अलर्ट मोड़ पर सेना, सभी ट्रेनें रद्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड़ में हैं. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक के बाद एक कई बैठकें की हैं. राज्य के हिंसाग्रस्त जिलों में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है. भारतीय सेना ने भी कमान संभालते हुए कहा कि कांगपोकपी और मोरेह इलाकों में अभी स्थिति कंट्रोल में है, जबकि इम्फाल और चुराचांदपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश की जा रही है. अभी भी मणिपुर के 16 जनपदों में 8 जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है. सरकार ने सुरक्षाबलों को आदेश दिया है कि दंगाइयों को देखते ही गोली मार दो.

मणिपुर हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इन वायरल वीडियो से हिंसा और न भड़क जाए, इसलिए मोबाइल डेटा के बाद अब ब्रॉडबैंड सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. ये निलंबन अगले 5 दिनों तक रहेगा. इसे लेकर सरकार ने एयरटेल एक्सट्रीम, रियालंस जियो फाइबर, बीएसएनएल आदि को ब्रॉडबैंड और डेटा सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश दिया है. साथ ही राज्य में भारतीय सेना के साथ ही सीआरपीएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स की कई कंपनियों को तैनात किया गया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि तनावपूर्व स्थिति में सुधार होने तक कोई भी ट्रेन मणिपुर में एंट्री नहीं कर रही है. मणिपुर सरकार द्वारा ट्रेनों की आवाजाही रोकने की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है. वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा सरकार ने मणिपुर में हाल की घटनाओं के संबंध में त्रिपुरा के निवासियों को 24×7 आधार पर सहायता प्रदान करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

आपको बता दें कि मणिपुर में पिछले तीन दिनों से हिंसा की घटना हो रही है. ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा चूड़ाचंदपुर जिले के टोरबंग क्षेत्र में बुधवार को निकाली गई ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान भयानक हिंसा भड़की थी. मणिपुर तनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक आईबी और राज्य के साथ-साथ केंद्र के संबंधित अफसरों के साथ दो वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग बैठकें कीं. इसके साथ ही उन्होंने मणिपुर के पड़ोसी राज्यों के सीएम से भी बातचीत की.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मणिपुर की हिंसा से प्रभावित कई परिवारों ने असम में शरण ले रखी है. मैंने कछार के जिला प्रशासन से इन परिवारों की देखभाल करने की अपील की है. मैं लगातार सीएम एन. बीरेन सिंह से भी संपर्क में हू और असम सरकार ने इस संकट की घड़ी में पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कर्नाटक चुनाव : ‘द केरल स्टोरी’ एक राज्य की कहानी नहीं है, फिल्म में आतंकी साजिश का खुलासा :प्रधानमंत्री

कर्नाटक चुनाव : ‘द केरल स्टोरी’ एक राज्य की कहानी नहीं है, फिल्म में आतंकी साजिश का खुलासा :प्रधानमंत्री

वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट दिवालिया होने के कगार पर , रोकी तीन तक उड़ान सेवाएँ

गो फर्स्ट एयरलाइंस : सस्ते में सफर कराती थी, आखिर क्यों डूबी ये नामी एयरलाइंस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend