• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • विधानसभा चुनाव 2023
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • विधानसभा चुनाव 2023

कर्नाटक चुनाव : ‘द केरल स्टोरी’ एक राज्य की कहानी नहीं है, फिल्म में आतंकी साजिश का खुलासा :प्रधानमंत्री

UB India News by UB India News
May 6, 2023
in खास खबर
0
कर्नाटक चुनाव : ‘द केरल स्टोरी’ एक राज्य की कहानी नहीं है, फिल्म में आतंकी साजिश का खुलासा :प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में चुनाव प्रचार अभियान पर हैं. कर्नाटक के बेल्‍लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्‍होंने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि फिल्म केरला स्टोरी इन दिनों चर्चा में है. मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है. पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के घोषणा पत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं. कांग्रेस का घोषणा पत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है. अब तो कांग्रेस की हालत इतनी बुरी है कि उनके पैर कांप रहे हैं और इसलिए कांग्रेस को मेरे जय बजरंग बली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है.”

कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए- PM मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “मैं ये देख कर हैरान हूं कि अपनी वोट बैंक के खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं. ऐसी पार्टी क्या कभी भी कर्नाटक की रक्षा कर सकती है? आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, IT इंडस्ट्री, खेती, किसानी और गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी. कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है. भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है, कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.

RELATED POSTS

चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

“खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी”
कर्नाटक में भाजपा के कार्यकाल को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “येदियुरप्पा और बोम्मई के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को सिर्फ साढ़े तीन साल सेवा का मौका मिला है. जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने कर्नाटक के विकास के बजाय भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी. इसका कारण क्या था? इसे खुद उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली से 100 पैसा भेजती है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है. एक तरह से उन्होंने खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी है. देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है.”

“कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी”
कांग्रेस को राजनीतिक सौदेबाजी वाली सरकार करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है. इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है. कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है. देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है. बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरुप पर चिंता जताई है. ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘केरला स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है.

“हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे”
सूडान के गृहयुद्ध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अभी सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति है, कहीं से गोली चलती थी कहीं से भी बम फूटता था. घर से बाहर निकलना मुश्किल था. हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे और उसमें हमारे कर्नाटक के भी सैकड़ों भाई-बहन थे. ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस ने देश का साथ नहीं दिया. कांग्रेस ने जान बूझकर सूडान में फंसे भारतीयों को वहां उपद्रवियों के सामने एक्सपोज कर दिया. क्या यही है कांग्रेस की देश के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता? सूडान की स्थिति ऐसी है कि बड़े-बड़े देशों ने भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने से मना कर दिया था. बावजूद इसके हमने अपनी पूरी वायुसेना लगा दी, नौसेना को खड़ा कर दिया. हमने मां कावेरी के आशीर्वाद से ऑपरेशन कावेरी चलाया और अपने भारतीय भाई-बहनों को वापस लाए.”

 

कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में है। पीएम मोदी आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इन तीन दिनों में PM तबाड़तोड़ रैली और रोड शो करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार से तीन दिनों तक कर्नाटक दौर पर रहेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लिए बीजेपी धुंआधार प्रचार प्रसार कर रही है। पीएम मोदी भी कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में कई जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को 2.30 बजे मोदी बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने है। जिसकों लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रसार में व्यस्त चल रही हैं। ऐसे में अब बीजेपी का प्रचार अब 2 दिनों में विभाजित हो गया है। शनिवार यानी 5 मई को बेंगलुरु में 34 किमी से ज्यादा का रोड शो का आयोजन खुद पीएम नरेंद्र मोदी के माध्यम से होना था लेकिन अब इस मेगा रोड शो को शनिवार और रविवार को दो भागों में आयोजित होगा। संशोधित योजना के मुताबिक, ‘नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम’ शीर्षक वाला अभियान अब शहर की 28 विधानसभा सीटों में से 17 को कवर करेगा।

जनता की तरफ से व्यक्त की गई चिंताओं के बाद भाजपा ने गुरुवार (4 मई) को बेंगलुरू में पीएम नरेंद्र मोदी के आठ घंटे के रोड शो की योजना को रद्द कर दिया। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक और रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक रोड शो करेंगे। इसके पहले, शुक्रवार (5 मई) को पीएम मोदी बेल्लारी में दोपहर 2:00 बजे और तुमकुर देहात में शाम 4:30 बजे बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मायावती और अखिलेश भी करेंगे प्रचार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमों मायावती शुक्रवार यानी आज (5 मई) को बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में है। पीएम मोदी आज से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इन तीन दिनों में PM तबाड़तोड़ रैली और रोड शो करेंगे।करेंगी। साथ ही आपको बता दें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कर्नाटक मे चुनाव प्रचार का कार्यक्रम 5 से 7 मई तक बेंगलुरु में रहेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन दिन कर्नाटक में रहेंगे। वह शुक्रवार सुबह 10.15 बजे लखनऊ से रवाना हो जाएंगे और सात को लौटेंगे। कर्नाटक में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे। निकाय चुनाव के बीच अखिलेश यादव की कर्नाटक यात्रा को लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की रणनीति का भी अहम हिस्सा है।

कर्नाटक में मायावती की जनसभा आज
बसपा सुप्रीमो मायावती कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को रैली को संबोधित करेंगी। बंगलूरू के पैलेस ग्राउंड में रैली के बाद वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। बसपा पंजाब को छोड़कर देश में कहीं भी किसी भी विरोधी पार्टी से गठबंधन न करने की नीति के तहत कर्नाटक में भी अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

UB India News

UB India News

Related Posts

चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

by UB India News
December 1, 2023
0

देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ने मीडिया और जनता को एक नई दिशा में सोचने और मतदान...

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

by UB India News
December 1, 2023
0

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के 15 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने का बाद हड़कंप मच...

IND vs AUS चौथा टी-20 मैच आज रायपुर में खेला जाएगा

IND vs AUS चौथा टी-20 मैच आज रायपुर में खेला जाएगा

by UB India News
December 1, 2023
0

मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

ममता के राज में विरोधियों की रैली में इस तरह की भीड़ ……!

ममता के राज में विरोधियों की रैली में इस तरह की भीड़ ……!

by UB India News
December 1, 2023
0

पांच राज्यों के विधानसभा नतीजे आने के चार दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू...

2024 चुनाव से पहले 8वें वेतन आयोग का तोहफा?

2024 चुनाव से पहले 8वें वेतन आयोग का तोहफा?

by UB India News
December 1, 2023
0

क्या केंद्र सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मियों को आठवें वेतन का तोहफा देने जा रही है?...

Next Post
वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट दिवालिया होने के कगार पर , रोकी तीन तक उड़ान सेवाएँ

गो फर्स्ट एयरलाइंस : सस्ते में सफर कराती थी, आखिर क्यों डूबी ये नामी एयरलाइंस?

धरना हैंडल करने में क्यों चूक जाती है दिल्ली पुलिस?

धरना हैंडल करने में क्यों चूक जाती है दिल्ली पुलिस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN