ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेटी बचाओ बस ढोंग’, जंतर-मंतर की घटना पर बोले राहुल गांधी

UB India News by UB India News
May 5, 2023
in खास खबर, खेल
0
बेटी बचाओ बस ढोंग’, जंतर-मंतर की घटना पर बोले राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है. ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है.

हम मेडल वापस कर देंगे’ मिडनाइट बवाल के बाद पहलवानों की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- हमारी लड़ाई सरकार से नहीं

जंतर मंतर पर बुधवार देर रात हुए बवाल के बाद गुरुवार (4 मई) को पहलवानों ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पहलवानों ने कहा कि उनकी लड़ाई सरकार या विपक्ष से नहीं है, उनकी लड़ाई बृजभूषण शरण सिंह से है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहलवानों के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी मौजूद हैं.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर खिलाड़ियों की सुनवाई नहीं हो सकती है और उन्हें न्याय नहीं मिल सकता है तो ऐसे में उनके मेडल और पुरस्कार सरकार वापस ले ले. पुनिया ने कहा कि हम सरकार को अपना मेडल वापस कर देंगे. ऐसे मेडल का हम क्या करेंगे.

आंदोलन को जानबूझकर राजनीतिक रूप देने की कोशिश- पुनिया

पुनिया ने कहा कि इस आंदोलन को जानबूझकर राजनीति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. हमारा आंदोलन न्याय के लिए हैं और इसमें सभी का समर्थन मिल रहा है. पुनिया ने कहा कि हमारे पास तो कल पीटी उषा भी आई थीं.

पुनिया ने कहा कि पुलिस उनके ही इशारे पर काम कर रही हैं. जब से एफआईआर दर्ज हुई हैं, तब से ही हम लोगों को गाली दी जा रही है. इसे राजनीतिक और जाति से जोड़कर हमें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.

फोगाट ने लगाया गाली देने का आरोप

विनेश फोगाट ने कहा, मुझे गाली दी गई, पुलिस का व्यवहार आक्रमण वाला था. हमने बेड मंगवाया था, रात में ही पुलिस को शिकायत दे दी है. पुलिस वाला ड्रिंक कर रहा था. पुलिस वाला नशे में था. विनेश ने भी कहा कि वह अपना मेडल वापस करने को तैयार हैं. विनेश ने यह भी कहा कि वह मेडल के साथ जान भी दे देंगी.

पैरों तले रौंदे जा रहे- विनेश

विनेश फोगाट ने कहा, इतनी बेइज्जती कर दी. कुछ भी नहीं छोड़ा. मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने आए थे और यहां पैरों तले रौंदे जा रहे हैं. यहां हमें मां-बहन की गालियां दी जा रही हैं.

जंतर-मंतर पर झड़प से पहलवानों के प्रदर्शन को मिलेगी ताकत?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले करीब 10 दिनों से धरने पर बैठे पहलवानों की बीती रात दिल्ली पुलिस से जमकर झड़प हुई. इस झड़प के दौरान कुछ पहलवान घायल भी हुए और रातभर हंगामा चलता रहा. हालांकि अब तक ये धरना-प्रदर्शन काफी शांतिपूर्वक चल रहा था, पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस बीच दिल्ली पुलिस पर भी जमकर आरोप लगे, लेकिन 3 मई की रात जो कुछ हुआ उसने अब इस धरना-प्रदर्शन को नया रूप दे दिया है. देश को मेडल दिलाने वाले पहलवानों ने रोते हुए अपने राज्य हरियाणा के लोगों से जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की है. जिसके बाद अब किसान आंदोलन समेत उन तमाम आंदोलनों की यादें ताजा हो गईं, जो पुलिस कार्रवाई के बाद भड़क उठे थे.

बीजेपी सांसद के खिलाफ प्रदर्शन
किसान आंदोलन का जिक्र करें, उससे पहले आपको बताते हैं कि जंतर-मंतर पर आखिर क्या-क्या हुआ और पहलवानों ने क्या कहा. करीब चार महीने बाद एक बार फिर हरियाणा के पहलवान जंतर-मंतर पहुंचे और उन्होंने कहा कि जिस कमेटी ने जांच की उसकी रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी जा रही है. ये जांच बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न और घोटाले के आरोपों की थी. पहलवानों ने कहा कि कमेटी ने उनके साथ इंसाफ नहीं किया और वो अपने इंसाफ की लड़ाई लड़ने आए हैं. इसके बाद तमाम विपक्षी नेता पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक आज से गोवा में …….

गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक आज से गोवा में .......

तबाही लाएगा साल का पहला साइक्लोन मोचा? बंगाल-ओडिशा अलर्ट पर

तबाही लाएगा साल का पहला साइक्लोन मोचा? बंगाल-ओडिशा अलर्ट पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend