ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया : रूस

UB India News by UB India News
May 4, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया : रूस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया. हालांकि, इस हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं.   इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में रूस सरकार के हवाले से कहा गया है कि पुतिन बिल्कुल सुरक्षित हैं और अपना काम कर रह रहे हैं। उनके वर्क शेड्यूल में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्रेमलिन ने कहा कि वह कथित हमले को “एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य और रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास” मानता है.

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, “दो मानव रहित व्हीकल को क्रेमलिन की ओर लक्षित किया गया था… डिवाइसों को निष्क्रिय कर दिया गया.”

बयान में कहा गया है कि पुतिन घायल नहीं हुए और क्रेमलिन इमारत को कोई क्षति नहीं हुई.

सैन्य समाचार आउटलेट ज़्वेज़्दा चैनल सहित रूसी सोशल मीडिया पर प्रसारित एक असत्यापित वीडियो में कथित घटना के बाद ऊंची दीवारों वाले गढ़ में मुख्य क्रेमलिन पैलेस के पीछे हल्का धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है.

जैसे ही ड्रोन द्वारा पुतिन को निशाना बनाने की कोशिश की खबर सामने आई, मॉस्को के मेयर ने रूसी राजधानी के ऊपर अनधिकृत ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी.

एक बयान में, मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि जब तक “सरकारी अधिकारियों” से विशेष अनुमति नहीं ली जाती, तब तक ड्रोन उड़ानें प्रतिबंधित रहेंगी. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध अनधिकृत ड्रोन उड़ानों को रोकने के लिए है जो “कानून व्यवस्था में बाधा डाल सकते हैं.”

इस बीच शासन द्वारा संचालित समाचार एजेंसी TASS ने बताया, क्रेमलिन ने कहा कि 9 मई की मास्को में विजय दिवस परेड इस घटना के बावजूद निकलेगी.

विजय दिवस पुतिन के लिए एक महत्वपूर्ण वर्षगांठ है, जो देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने वाला अवसर है. इस दिन सोवियत संघ के उन 27 मिलियन लोगों के बलिदान को याद किया जाता है जिन्होंने हिटलर के नाजियों को पीछे हटाने के लिए जान दी थी.

इससे पहले क्रेमलिन ने कहा था कि रूसी सुरक्षा सेवाएं यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं कि 9 मई को मास्को की वार्षिक विजय दिवस परेड यूक्रेन से खतरे के जोखिम के बावजूद सुरक्षित आयोजित हो.

रूसी एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और मिलिट्री फैसिलिटी की ओर से हमलावर ड्रोन मार गिराए गए. मास्को के यूक्रेन में अपना “विशेष सैन्य अभियान” शुरू करने के बाद यह अपने तरह का पहला मामला है. कीव ने इस तरह के हमलों के लिए आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि वह उसने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की हैं. यूक्रेन रूसी हमले का विरोध करता रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए लालू प्रसाद

राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए लालू प्रसाद

ED डायरेक्टर के सेवा विस्तार पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

ED डायरेक्टर के सेवा विस्तार पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend