आरजेडी सुप्रीमो और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना आने के बाद राजनीतिक रूप से एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को राबडी आवास पर पार्टी के विधायकों‚ विधान पार्षदों और पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सभी नेताओं के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था। लालू की इस बैठक को २०२४ के लोकसभा चुनाव और २०२५ में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोडकर देखा जा रहा है। वरिष्ठ राजद नेता शिवानंद तिवारी के मुताबिक यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात थी। बैठक में किसी तरह की राजनीतिक बातें नहीं हुइ। लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद २८ अप्रैल को पटना आए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बा पटना में उनकी यह पहली बैठक थी। इससे पहले २५ फरवरी को पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में उन्होंने वर्चुअली जनसभा को संबोधित किया था। इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। पूर्णिया रैली से पहले पिछले साल २१ सितम्बर को राज्य परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक रूप से मिले थे। बैठक को लेकर लालू यादव के बडे बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि सभी अपने भगवान से मिलने आए हैं। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्ीकी‚ एमएलसी सुनील कुमार सिंह‚ मंत्री आलोक मेहता‚ एमएलसी मुन्नी रजक‚ विधायक भाई वीरेन्द्र सहित कई नेता पहुंचे। बीमारी की वजह से लालू प्रसाद ने एक निश्चित दूरी के साथ ही इन सभी से बात की। जानकारी के मुताबिक‚ लालू प्रसाद ने इस राजनीतिक भोज के दौरान लोकसभा चुनाव २०२४ और विधान सभा चुनाव २०२५ की रणनीति पर भी बात की है। जैसा कि पता है कि नीतीश कुमार सहित तेजस्वी यादव भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हैं। देश के कई बडे नेताओं से अलग–अलग राज्यों में मुलाकात का दौर भी चल चुका है। इसको लेकर एक बडी बैठक भी पटना में संभावित है।
धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?
सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...







