ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस-जेडीएस पर पीएम का तीखा हमला

UB India News by UB India News
May 1, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
कांग्रेस-जेडीएस पर पीएम का तीखा हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक में अगले कुछ दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी भी एड़ी चोटी का दम लगाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में हैं और बीजेपी के चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं.

पीएम मोदी ने कोलार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 सालों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है. ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है. अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े वीजन पर कभी काम नहीं कर सकती.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

कांग्रेस-जेडीएस पर पीएम का तीखा हमला
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा, इतनी बढ़ी संख्या में आपका यहां आना आज कांग्रेस और JDS दोनों की नींद उड़ाने वाला है. कर्नाटक के विकास में ये दोनों पार्टियां सबसे बड़ा रोड़ा हैं. कांग्रेस और JDS मिलकर चाहे जितना खेल लें लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है.

कांग्रेस के शासन काल में… – पीएम मोदी
पीएम बोले, अस्थिर सरकारों के पास विजन नहीं हो सकता. कांग्रेस के शासन काल में दुनिया भारत से नाउम्मीद थी लेकिन जैसे ही बीजेपी सत्ता में आई दुनिया अब भारत को एक उज्ज्वल स्थान के रूप में देखने लगी. कर्नाटक ने बीजेपी को चुनने का फैसला किया है. राज्य में निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत महत्वपूर्ण है. कांग्रेस और जेडीएस शासन के दौरान विकास की गति धीमी हो गई.

पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक ‘पुराना इंजन’ है। उनके कारण विकास रुक गया। कांग्रेस के पास फर्जी गारंटियों का पुलिंदा है। जनता से किया कोई भी वादा कभी पूरा नहीं करती। ‘अधूरी गारंटियां’ उनका रिकॉर्ड है। उन्होंने जनता को धोखा दिया, लेकिन भाजपा ने कई विकास कार्य करके सभी वादों को पूरा किया।

कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की परवाह नहीं की लेकिन भाजपा सरकार बीज से बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, उसमें यहां की बीजेपी सरकार 4 हजार रुपए और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में 18 हजार करोड़ रुपए पहुंचे हैं।

पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है, वो इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनाएगी। बंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर बनाएगा, उसपर तेजी से काम चल रहा है।

कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार जरूरी

भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है इसलिए यहां डबल इंजन की सरकार जरूरी है। जितने दिन यहां कांग्रेस-JDS का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनी तब यहां के विकास ने नई गति पकड़ी है। 2014 से पहले करप्शन काल में कांग्रेस सरकार के कालखंड में दुनिया भारत से सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थी। बीजेपी को दिए आपके एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है।

कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले 5 वर्षों के लिए MLA, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, ये चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है। अस्थिर सरकार इस तरह के बड़े वीजन पर कभी काम नहीं कर सकती।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
देशभर के विपक्षी नेताओं की अगुवानी करेगा पटना !

देशभर के विपक्षी नेताओं की अगुवानी करेगा पटना !

विषैले प्रचार से आहत होता संसदीय लोकतंत्र

विषैले प्रचार से आहत होता संसदीय लोकतंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend