ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव के दिल में क्या चल रहा?

UB India News by UB India News
April 29, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
लालू यादव के दिल में क्या चल रहा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडिया पर आजकल एक गाने की रील खूब वायरल है। जो थोड़ी-बहुत भी भोजपुरी की समझ रखते हैं, इसे पढ़कर फील ले सकते हैं। ‘हमरा बुझाता बबुआ जीएम होईहें… ना रे दीदिया डीएम होईहें रे… रे दीदिया हिंद के सितारा ई त सीएम होईहें… ओसे ऊपर मोदी जस पीएम होईहें हो…।’ गाने का जो हिस्सा वायरल है, वो इतना ही है। मगर ये गीत इससे आगे भी हैं। इसी में आगे हैं कि ‘बबुआ हमार अधिराज होईहें… राजा-धिराज होईहें हो… सिरवा के मुकुट-मणिराज होईहें हो… घरवा के नाज होईहें हो…।’ वैसे ये बहुत पुराना सोहर गीत है। आमतौर पर परिवार में जब किसी संतान का आगमन होता है तो खुशी में घर की महिलाएं इसे ग्रुप में गाती हैं। मगर शब्दों की हेरफेर से इसे सियासी रंग में रंग दिया गया। खास बात ये की लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। जाहिर-सी बात ये आरजेडी सुप्रीमो के दिल को भी सुकून दे रहा होगा।

लालू यादव जब-जब पटना आते हैं, आरजेडी के पुराने कार्यकर्ताओं की आंखें चमक उठती है। उनके शरीर में अजीब-सी कसमसाहट होने लगती है। जब से तेजस्वी यादव को लालू यादव ने राजपाट दे दिया तब से उम्मीदें और बढ़ गई है। अब तो कई स्तर पर नीतीश कुमार ने भी छूट दे दी है। मगर वो ‘आजादी’ नहीं मिल रही। अब भी कुछ न कुछ बंदिशें जरूर हैं। आरजेडी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को तो सबकुछ खुल्लम-खुला चाहिए। लालू यादव को भी ‘कंजूसी’ की आदत नहीं रही है। मगर ये तबीयत, जो न कराए। वरना अब तक तो ‘बबुआ हमार’ रील्स को सच साबित कर दिए रहते। वैसे, लालू यादव को किसी बात की परेशानी नहीं है। सहमति से ही नीतीश कुमार की सरकार चल रही है। मगर पावर से ज्यादा ‘कुर्सी’ में दिल अटक गया है। हेल्थ ने मूड ऑफ कर रखा है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

वैसे, कहने को तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन नीतिगत फैसलों पर डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की छाप साफ दिखाई दे रही है। जिन बातों से नीतीश कुमार दूर भागते रहे हैं, अब वे अपने ही फैसले पलटने लगे हैं। इसी से ये लगने लगा है कि बिहार में कहने को भले नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं, लेकिन फैसले वे लालू और तेजस्वी यादव की सहमति से ले रहे हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनाव के मौसम में सरकार के तरकश से निकले हुए तीर बता रहे हैं। अनुमान लगाया जाता है कि तेजस्वी यादव को बिहार में स्थापित करने के लिए नीतीश कुमार ऐसा कर रहे हैं। लालू यादव तक नीतीश कुमार यही मेसेज पहुंचा भी रहे हैं कि 2025 के बाद तो सबकुछ तेजस्वी जी का ही है।

नीतीश कुमार बार-बार लालू यादव को संकेत दे रहे हैं कि उनकी (तेजस्वी) हर सलाह को अमल में ला रहे हैं। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जो भूमिका चुनी है, उसमें राज्य चलाने का समय उन्हें शायद ही मिल पाए। इसलिए फिलहाल तेजस्वी की ताजपोशी तो नहीं होगी, लेकिन परोक्ष तौर पर सरकार वही चलाएंगे। अब तो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी पटना आ गए हैं। मतलब पुराना अनुभव और नए तेवर का मिक्सचर देखने को मिल सकता है। जानकार ये भी मानते हैं कि नीतीश कुमार अब धीरे-धीरे सत्ता तेजस्वी के हाथ में सौपेंगे। लालू यादव नहीं चाहते कि दोनों हाथ से सत्ता को हथिया लें, बल्कि इसका पूरा मजा लेने के लिए वो कांटे-चमच का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
गरीब देश में क्यों जाते हैं हजारों भारतीय?

गरीब देश में क्यों जाते हैं हजारों भारतीय?

कर्नाटक फतेह के लिए आज 3 जनसभाएं, 1 रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

कर्नाटक फतेह के लिए आज 3 जनसभाएं, 1 रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend