ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बागेश्वर बाबा के पटना कार्यक्रम को लेकर छिड़ा है सियासी संग्राम

UB India News by UB India News
April 28, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
बागेश्वर बाबा के पटना कार्यक्रम को लेकर छिड़ा है सियासी संग्राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा अपने पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम के लिए मई में पटना आ रहे हैं, जिसका राजद नेता विरोध कर हैं। लालू प्रसाद के बेटे और बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि अगर वे हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने आ रहे हैं तो उनको राज्‍य में घुसने नहीं दूंगा। वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि जिसका मन करता है, वो बाबा बन जाता और फिर जेल चला जाता है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना में कथा करने के बारे में जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू और मुसलमान को लड़वाने के लिए लिए आ रहे हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। मैं उनका एयरपोर्ट पर घेराव करूंगा। अगर वे भाईचारे का संदेश देने आ रहे हैं, हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई हम सब हैं भाई-भाई का संदेश देने आ रहे हैं तो ही बिहार में उनको घुसने दिया जाएगा।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

अब तक जेल में क्यों नहीं डाला…
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आगमन से पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिसका मन करता है, वो ही बाबा बन जाता है और फिर जेल चला जाता है। देश में संतों की परंपरा और जो विश्वास है, भाजपा उसे धीरे-धीरे खत्म करती जा रही है। खुद तो धार्मिक उन्मादी है ही और उन्मादी लोगों की एक ऐसी जमात खड़ी कर रही है, जो वचन और प्रवचन से हुकूमत करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह संत परंपरा नहीं है। संत कभी राजनीति की बात नहीं करता है। संत कभी समाज को तोड़ने की बात नहीं करता है।

राजद नेता ने कहा कि ये विघटनकारी तत्व हैं, ये उन्मादी हैं, तो भला ये संत कैसे हो सकते हैं। बाबा हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, संविधान की नहीं। असल में ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है। कानून के नाम पर इन्‍हें कोई पूछता नहीं है, ऐसे में अपनी पूंछ बढ़ाए, कमाई कैसे करें तो बन बाबा। ये लोग संत परंपरा के खिलाफ हैं, ये लोग मनुष्‍यता को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।

बाबा को रोकने वाले, हवा में उड़ जाएंगे: BJP MLA
भाजपा विधायक नीरज बबलू ने तेज प्रताप पर तंज कसते हुए कहा,” तेज प्रताप यादव धार्मिक आदमी हैं। वह कभी भोलेनाथ बन जाते हैं, तो कभी राधे-कृष्ण मंदिर पहुंचकर राधे-राधे करते हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि उनको इस तरह का बयान देना चाहिए। जब धीरेंद्र शास्त्री पटना आएंगे तो लाखों लोग बिना बुलाए कथा में पहुंचेंगे और जो रोकने की बात तेज प्रताप कर रहे हैं तो ऐसे लोग हवा में उड़ जाएंगे।”

‘राजद को पसंद माफिया और हत्‍यारे’
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राजद के लोगों को बागेश्वर बाबा जैसे लोग पसंद नहीं हैं। वे नहीं चाहते हैं कि संत या बाबा यहां आएं। यहां चोर और घोटालेबाज आते हैं तो इनको बहुत आनंद आता है, क्योंकि उनसे माल मिलता है और माल से मॉल बनता है। उन्‍होंने कहा कि अगर बाबा जैसे संत व्‍यक्ति यहां आएंगे तो उससे सामाजिक सौहार्द बढ़ता है, लोगों में धर्म की प्रवृत्ति जगती है, लेकिन इन लोगों को धर्म से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों को घोटालेबाजों, माफियाओं, सिंडिकेट,अपराधियों और हत्‍याओं से मतलब है, ये लोग इन्‍हीं को पसंद करते हैं। धर्म विशेष की आड़ में ये माफियाओं को प्रोत्साहन देने वाले लोग हैं। ये लोग कभी भी धार्मिक सद्भाव देने वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं।

क्या है कार्यक्रम?
बता दें कि बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पटना के नौबतपुर में 13 से 17 मई तक कथा होनी जा रही है। इस दौरान वे दरबार भी लगाएंगे। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में हजारों की हुजूम उमड़ सकता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
जाति आधारित गणना को चैलेंज करना समझ से परे

जाति आधारित गणना को चैलेंज करना समझ से परे

देश भर में हंगामा बरपा…….

देश भर में हंगामा बरपा.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend