ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान ,अपने बयान पर मांगी माफी

UB India News by UB India News
April 28, 2023
in खास खबर
0
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान ,अपने बयान पर मांगी माफी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कालाबुरागी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दे दिया। जैसे ही खरगे का बयान वायरल हुआ, बीजेपी हमलावर मोड में आ गई और इसके नेता खरगे पर जोरदार तरीके से निशाना साधने लगे। खुद को चारों तरफ से घिरता देख खरगे ने तुरंत अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को नहीं बल्कि बीजेपी को ‘जहरीला सांप’ कहा था।

बाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी ली और कहा की अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, उसका गलत अर्थ निकाला गया हो और किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उसके लिए विशेष खेद व्यक्त करूंगा: मल्लिकार्जुन खड़गे

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

आइए, 3 पॉइंट्स में समझते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले में इतनी जल्दी सफाई क्यों दी:

1: BJP को बैठे-बिठाए बड़े मुद्दे का मिलना

कर्नाटक चुनावों में बीजेपी जोरदार ढंग से प्रचार कर रही है, लेकिन अभी तक उसके पास कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए कोई नया और जोरदार मुद्दा नहीं था। इसलिए आज जैसे ही मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहा, बीजेपी के नेताओं ने चारों तरफ से वार करने शुरू कर दिए। अपने बयान पर बीजेपी का रिऐक्शन देखकर खरगे को लगा होगा कि उन्होंने बीच चुनाव में भूल कर दी है, और इस पर सफाई देकर निकल जाना ही बेहतर होगा। यही वजह है कि खरगे ने बयान के वायरल होने के तुरंत बाद सफाई भी जारी कर दी।

2: पीएम मोदी पर हमले से फायदा नहीं
पिछले कई चुनावों में देखा गया है कि पीएम मोदी पर सीधे हमले का विपक्ष को कोई फायदा नहीं मिलता, उल्टा नुकसान जरूर हो जाता है। दरअसल, कई ऐसे राज्य हैं जहां विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों ने चुनाव जीता है, लेकिन लोकसभा चुनावों में मामला बिल्कुल अलग हो जाता है, और ऐसा सिर्फ ‘मोदी फैक्टर’ की वजह से होता है। कई मतदाता राज्य में भले ही विपक्षी पार्टियों को वोट दें, केंद्र में उन्हें मोदी ही नजर आते हैं। ऐसे में मोदी पर किया गया हमला ऐसे मतदाताओं से विरोधी पार्टियों को दूर कर देता है, और यह बात कहीं न कहीं कांग्रेस अध्यक्ष भी समझते हैं।

3: कर्नाटक में पीएम मोदी की साफ इमेज
कर्नाटक में पीएम मोदी की इमेज के बारे में आप इसी से समझ सकते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने सूबे की 28 में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, विधानसभा चुनावों में बीजेपी कभी भी अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाई है। इस तरह देखा जाए तो कर्नाटक की जनता में पीएम मोदी काफी लोकप्रिय हैं और यह लोकप्रियता लोकसभा चुनावों में पार्टी को वोट भी दिलाती है। ऐसे में खरगे नहीं चाहेंगे कि उनका एक बयान कांग्रेस का खेल खराब कर दे और बीजेपी के चुनावी कैंपेन को और धारदार बना दे।

बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खड़गे के बयान पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के बयान से भी बदतर बयान देने के बारे में सोचा है. कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान नंदनीय है. इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है.
बीजेपी ने चुनावों के बीच खरगे के इस बयान को लपक लिया है और जोरदार पलटवार शुरू कर दिया है। बीजेपी के नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि खरगे की यह सोच हताशा के कारण आई है। उन्होंने कहा, ‘जहर खरगे के मन में है। यह पीएम मोदी और बीजेपी के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित सोच है। इस तरह की सोच हताशा के कारण आती है क्योंकि वे उनसे राजनीतिक तौर पर लड़ने में असमर्थ हैं और उनको अपना जहाज डूबता हुआ नजर आ रहा है। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।’‘कांग्रेस को देश से माफी मांगनी होगी’
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट, ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, गालियां निकालने की। सोनिया गांधी से लेकर उनके अब तक के अध्यक्ष कभी मोदी जी को मौत का सौदागर कहते हैं, कभी बिच्छू कहते हैं, कोई सांप कहता है। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी होगी नहीं तो कर्नाटक की जनता इनकी ज़मानत ज़ब्त कराकर इनको मुंह तोड़ जवाब देगी।’

पीएम ने कांग्रेस को झूठी गारंटी और भ्रष्टाचार की गारंटी बताया
वहीं, गुरुवार को पीएम मोदी ने कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कांग्रेस का मतलब झूठी गारंटी बताया. पीएम मोदी ने पचास लाख कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रिंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब है झूठी गारंटी, कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार की गारंटी है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
कर्नाटक चुनाव राहुल गांधी ने बदली शैली, राज्य के राजनीतिक चश्मे से देख कर क्यों कर रहे है हमले…….

कर्नाटक चुनाव राहुल गांधी ने बदली शैली, राज्य के राजनीतिक चश्मे से देख कर क्यों कर रहे है हमले.......

सूडान में फंसे 278 भारतीयों का पहला जत्था INS सुमेधा से जेद्दा के लिए हुआ रवाना

भारत ने अब तक 1,100 भारतीयों को सुड़ान से निकाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend