ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वायएस शर्मिला ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार, की मारपीट,

UB India News by UB India News
April 25, 2023
in Lokshbha2024, महिला युग
0
वायएस शर्मिला ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार, की मारपीट,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के दक्षिण राज्य तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आ रही है. वाईएसआरटीपी चीफ  वायएस शर्मिला की दबंगई से हड़कंप मच गया है. दरअसल शर्मिला टीएसपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी कार्यालय जा रही थी, इसको लेकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. पहले तो शर्मिला के ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. उसके बाद भी शर्मिला नहीं मानीं और कार से उतरने के बाद उन्होंने पुलिस वालों से बहस शुरू कर दी. इतना ही नहीं बहस के बाद शर्मिला ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई तक कर डाली. इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो वे धरने पर बैठ गईं. वायएस शर्मिला का एक वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि, किस तरह पहले वायएस शर्मिला अपने कार से उतरती नहीं हैं. पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद भी उनका ड्राइवर लगातार कार को आगे बढ़ाता जाता है. इसके बाद जब शर्मिला उतरती हैं तो सीधे बहस करने लगती हैं. पुलिसकर्मियों की ओर से रोके जाने के बाद वे हाथापाई पर उतर आती हैं.

RELATED POSTS

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

पहले पुरुष पुलिसकर्मी तो बाद में महिला पुलिसकर्मियों से भी शर्मिला की दबंगई जारी रहती है. बता दें कि पहले ही प्रश्नपत्र लीक मामले में शर्मिला ने एसआईटी दफ्तर जाने का ऐलान कर दिया था. इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा था.

#WATCH | Telangana Police detains YSRTP Chief YS Sharmila and shifts her to the local police station. She was detained after police officials received information about her visiting SIT office over the TSPSC question paper leak case pic.twitter.com/n6VaYgRarx

— ANI (@ANI) April 24, 2023

धरने पर बैठ गईं वायएस शर्मिला
शर्मिला इतने भर से रुकने वाली नहीं थीं. जब पुलिस के साथ हाथापाई हो गई, बहस हो गई और उसके बाद भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया तो वो उसी जगह पर धरना देकर बैठ गईं.

पुलिस ने शर्मिला को हिरासत में लिया
माहौल गर्माता देख और तनाव की स्थिति ना बने इसको लेकर पुलिसकर्मियों ने वायएस शर्मिला को हिरासत में ले लिया है. इसके बाद उन्हें जबरदस्ती पुलिस वाहन में भी बैठाया गया. पुलिस ने शर्मिला अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई.

क्या है शर्मिला का स्टैंड
दरअसल शर्मिला इस बात को लेकर नाराज थीं कि पुलिस के पास उन्हें रोकने का ना तो कोई लिखित ऑर्डर है और ना ही कोई पुख्ता वजह. जब उन्होंने इस बारे में पुलिसकर्मियों से वजह जाननी चाही तो कोई भी उन्हें सीधा जवाब नहीं दे पाया. लिहाजा शर्मिला पुलिसकर्मियों पर भड़क गईं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

by UB India News
June 25, 2026
0

बिहार मे दूसरी बार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध किया गया, जिसके Viva - Voce की...

जनसंख्या प्रोत्साहन नीति : भारत के सीमित संसाधनों के लिए राष्ट्रीय नीति आवश्यक है………………

जनसंख्या प्रोत्साहन नीति : भारत के सीमित संसाधनों के लिए राष्ट्रीय नीति आवश्यक है………………

by UB India News
June 20, 2026
0

हाल में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की नई जनसंख्या प्रबंधन नीति के अंतर्गत तीसरे बच्चे...

वैश्विक तनाव और चरम मौसम ने भारत के सामने भोजन, ईंधन और पर्यावरण का खड़ा किया तिहरा संकट………….

वैश्विक तनाव और चरम मौसम ने भारत के सामने भोजन, ईंधन और पर्यावरण का खड़ा किया तिहरा संकट………….

by UB India News
June 3, 2026
0

पश्चिम एशियाई संघर्ष के कारण दुनियाभर में सामान की आवाजाही व आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे ईंधन और उर्वरकों...

मुफ्त की रेवड़ी मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट……….

रेवड़ी संस्कृति से विषमता बढ़ती, सरकारी खजाने पर दबाव…………

by UB India News
June 2, 2026
0

इस साल के लिए नियत लोकतंत्र का महोत्सव अब संपन्न हो चुका है। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में...

Next Post
कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, रेसलर्स के धरने के बीच खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, रेसलर्स के धरने के बीच खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend