ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, रेसलर्स के धरने के बीच खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

UB India News by UB India News
April 25, 2023
in Lokshbha2024, खेल
0
कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, रेसलर्स के धरने के बीच खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लगा दी है. ये चुनाव अगले महीने वाले थे. ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों ने एक बार फिर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है.

खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) एक एडहॉक कमेटी बनाएगी. यही कमेटी 45 दिनों के अंदर कुश्ती महासंघ का चुनाव करवाएगी. आईओए की कमेटी ही खिलाड़ियों का सेलेक्शन भी करेगी और फेडरेशन का रोज का कामकाज भी देखेगी.

RELATED POSTS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

The Indian Olympic Association has been requested to constitute a transitory committee or Ad hoc Committee to conduct elections and manage affairs.
The election process initiated by the Wrestling Federation of India has been declared null and void by the Ministry. pic.twitter.com/BYSqzAbBTQ

— Dept of Sports MYAS (@IndiaSports) April 24, 2023

सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सोमवार (24 अप्रैल) को धरने पर बैठी महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. विनेश फोगाट समेत 7 पहलवानों ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने की मांग की है. मंगलवार को पहलवानों के वकील मुख्य न्यायाधीश के सामने सुनवाई की मांग करेंगे.

दिल्ली पुलिस ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

इस बीच दिल्ली पुलिस ने ओवरसाइट कमेटी की जांच को लेकर खेल मंत्रालय से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए पहलवानों से चर्चा के बाद खेल मंत्रालय ने इसी साल जनवरी में 6 सदस्यीय ओवरसाइट कमेटी का गठन किया था. मैरी कॉम को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. इस समिति को ही भारतीय कुश्ती महासंघ की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को देखना था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

by UB India News
July 3, 2026
0

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

by UB India News
June 24, 2026
0

सत्तर के दशक में एक छोटे से शहर तक पहुंचने वाले अख़बारों या आने वाली पत्रिकाओं ने मुझे मेरे पहले...

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

by UB India News
June 18, 2026
0

ब्राजील की फुटबॉल टीम जब मैदान पर उतरती है, तो माहौल बदल जाता है। पीले रंग की जर्सी में सजे...

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

Next Post
रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

कल से शुरू हो रही है केदारनाथ यात्रा, यात्री अब इस एक टोकन से ही कर पाएंगे दर्शन

कल से शुरू हो रही है केदारनाथ यात्रा, यात्री अब इस एक टोकन से ही कर पाएंगे दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend