ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिट्टी में मिल जाए……..

UB India News by UB India News
April 24, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
मिट्टी में मिल जाए……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने यह कहा था कि आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह देर क्यों कर रहे हैं जो करना है जल्दी करें। अब एक बार फिर से सम्राट चौधरी ने इसी बात को सामने रखा है और नीतीश कुमार को ये बताने की कोशिश की है कि मिट्टी में मिलाना एक मुहावरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया था, ना कि सच में।

2014 में नीतीश के मिट्टी में मिल जाएंगे बयान का क्या मतलब था?- सम्राट चौधरी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ के शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी भाजपा को खत्म कर देने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका कोई व्यक्तिगत लड़ाई-झगड़ा न था और न है। उनकी लड़ाई सिद्धांत और विचारधारा से है। अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा है कि सिद्धांत और नीतिविहीन राजनीति करने वाले नीतीश कुमार को ‘राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने’ का वे कमिटमेंट करें। मगर मुख्यमंत्री उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी राजनीतिक हताशा व निराशा को दर्शा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने जेडीयू से यह भी पूछा कि नीतीश कुमार ने 19 फरवरी, 2014 को कहा था-‘ रहें या मिट्टी में मिल जाएं, अब भाजपा के साथ जाना संभव नहीं’, तब ‘मिट्टी में मिल जाए’ शब्द का क्या अर्थ था?

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

कितनी बार पलटी मारेंगे नीतीश कुमार?- सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 19 फरवरी, 2014 को दिए गए अपने उस बयान का याद करना चाहिए। जब उन्होंने कहा था कि रहे या मिट्टी में मिल जाए, अब भाजपा के साथ जाना संभव नहीं है।’ सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अलग बात है कि अपनी पलटीमार राजनीति के तहत 2017 में एक बार फिर उन्होंने पलटी मारी और भाजपा के साथ आ गए। अब जब भाजपा के दरवाजे उनके लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गए हैं, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी घोषणा कर दी है तो अब यह बिलकुल स्पष्ट है कि बीजेपी उन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार करने वाली नहीं है।

नीतीश कुमार बिहार की जनता की नजरों में गिर चुके हैं- बीजेपी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कुर्सी की अवसरवादी राजनीति करने वाले नीतीश कुमार बिहार की जनता की नजरों से भी गिर चुके हैं। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। किसी बयान को तोड़-मरोड़ कर के भी वे अब दोबारा बिहार की जनता का भरोसा हासिल नहीं कर सकते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी उनसे राजनीतिक तौर पर लड़ रही है और पूरी मजबूती से आगे भी लड़ती रहेगी। बिहार की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। जनता के साथ विश्वासघात करने वाले नीतीश कुमार को भाजपा हर मोर्चे और मुद्दे पर बेनकाब करेगी और आने वाले चुनावों में बिहार के मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
राहुल गांधी को पटना हाईकोर्ट से मिली राहत, ‘मोदी सरनेम’ मामले में पेशी से मिली छूट

राहुल गांधी को पटना हाईकोर्ट से मिली राहत, 'मोदी सरनेम' मामले में पेशी से मिली छूट

जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन………

जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend