ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

66 साल के हुए मुकेश अंबानी

UB India News by UB India News
April 20, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, दिन विशेष
0
66 साल के हुए मुकेश अंबानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आज 66 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 19 अप्रैल, 1957 को यमन में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के घर में हुआ था. मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के टॉप 15 रईसों की लिस्ट में भी आता है. फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट (Forbes Billionaires List) में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं. उनकी कुल नेट वर्थ 86.3 बिलियन डॉलर है. पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद वो रिलायंस के चेयरमैन बने. अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने कंपनी को आसमान की नई बुलंदियों तक पहुंचा दिया है. आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के कारोबारी सफर के बारे में.

कैसे हुई बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने एडमिशन लिया था मगर बाद में पढ़ाई बीच में छोड़कर साल 1981 में पिता के बिजनेस से जुड़ गए. साल 1985 में  रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्री का नाम बदल कर रिलायंस इंडस्ट्रीज कर दिया गया था. इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड की भी शुरुआत की थी.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

पिता के निधन के बाद बने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन

मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की मृत्यु 6 जुलाई, 2002 को हो गई. पिता के मृत्यु के बाद मुकेश अंबानी का अपने भाई अनिल अंबानी के साथ बिजनेस को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद रिलायंस का बंटवारा कर दिया गया. बंटवारे के बाद मुकेश अंबानी के बाद रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड और छोटे भाई अनिल अंबानी के पास रिलायंस इंफोकॉम पहुंच गई है.

कितनी है रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू

मुकेश अंबानी ने दिन रात मेहनत करके अपनी कंपनी को देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बना दिया है. साल 2002 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मार्केट वैल्यू केवल 75,000 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 15 लाख करोड़ के पार जा चुका है. एक समय पर इस कंपनी का मार्केट पैक 19 लाख करोड़ को पार कर गया था.इसके बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू में कुछ गिरावट दर्ज की गई है और यह फिलहाल 15 लाख करोड़ के आसपास है.पिछले साल मुकेश अंबानी ने अपने उत्तराधिकार योजना के बारे में जानकारी देते हुए टेलीकॉम और रिटेल की लीडरशिप आकाश और ईशा अंबानी को सौंप दी थी. वहीं छोटे बेटे अनंत अंबानी को एनर्जी का बिजनेस सौंप दिया गया है.

मुकेश अंबानी हैं एशिया के सबसे बड़े रईस

फोर्ब्स ने हाल ही में बिलिनियर्स लिस्ट (Forbes 2023 Billionaires List) के मुताबिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वह विश्व भर के अमीरों की लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं. पिछले साल तक मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल थे, मगर पिछले साल रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट के बाद वह टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
बीजेपी का पूरा फोकस कास्ट कांबिनेशन पर…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

अतीक अहमद हत्याकांड में पुलिसवालों पर गिरी गाज, 5 सस्पेंड

अतीक अहमद हत्याकांड में पुलिसवालों पर गिरी गाज, 5 सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend