ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खुदरा खुदरा मत करो शहंशाह जी…………

UB India News by UB India News
April 15, 2023
in पटना, राजद
0
खुदरा खुदरा मत करो शहंशाह जी…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा शराब घोटाला मामले में समन भेजकर 16 अप्रेल 2023 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. अब इसपर आरजेडी राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीबीआई पर करारा हमला बोला है. मनोज झा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं उनसे (पीएम मोदी) और अमित शाह को सभी विपक्ष के नेताओं को गैस चैम्बर में झोक देना चाहिए और उन्हें नाजी स्टाइल में खत्म कर देना चाहिए. मनोज झा ने कहा कि सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर ही कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय एजेसिंयों का दुरुपयोग किया जा रहा है. खासकर विपक्ष के उन नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से टार्गेट किया जा रहा है जो केंद्र सरकार व पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहे हैं.

सीबीआई पर कसा तंज

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

मनोज झा ने कहा कि साहेब की मर्ज़ी से अब CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को बुलाया है. खुदरा खुदरा मत करो शहंशाह जी…सारे विपक्ष के नेताओं और प्रतिरोध के हर स्वर को गैस चैंबर में डाल कर खत्म कर दीजिए. लेकिन सनद रहे आपके परम मित्र ‘अडानी’ फिर भी नही बचेंगे. पूरा देश उठ खड़ा होगा सर.’ मनोज झा ने कहा कि अडानी मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार बुरी तरह से घिर चुकी है और खुद को बचाने के लिए ही कांग्रेस, एनसीपी, AAP, बीआरएस के नेताओं को टार्गेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब कुछ बचा नहीं है, सब कुछ साफ हो चुका है. आपके मित्र अडानी पूरी तरह से एक्सपोज हो चुके हैं.

केजरीवाल को सीबीआई ने भेजा है समन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा पूछताछ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी लिया गया था. हालांकि, अरविंद केजरीवाल का नाम एफआईआर में नहीं है और उन्हें गवाह के रूप में सीबीआई द्वारा समन भेजकर जांच में शामिल होने के लिए तलब किया गया है. सह आरोपियों द्वारा केजरीवाल का नाम लिए जाने के बार सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर उनका पक्ष रखने के लिए 16 अप्रेल 2023 को सुबह 11:00 बजे सीबीआई हेडक्वार्टर में बुलाया गया है. वहीं, AAP की तरफ से भी कहा गया है कि सीबीआई के समक्ष अरविंद केजरीवाल पूछताछ में सहयोग के लिए पेश होंगे. बता दें कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल वो जेल में हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
यूपी के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत, कई घायल

यूपी के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत, कई घायल

आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य के बूते देश में एक सेहतमंद फसल तैयार हो सकती है ……….

आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य के बूते देश में एक सेहतमंद फसल तैयार हो सकती है ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend