ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभी तो मैंने एक बुलेट दागा है इसी से हलचल बढ़ी हुई है…..

UB India News by UB India News
April 15, 2023
in अन्य विपक्ष, वैशाली
0
अभी तो मैंने एक बुलेट दागा है इसी से हलचल बढ़ी हुई है…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अभी तो मैंने एक बुलेट दागा है. इसी से हलचल बढ़ी हुई है. अगर 10 बुलेट दाग दूंगा तो पता ही नहीं चलेगा कि ऊपर से क्या गया और नीचे से क्या गया. यह बातें चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को हाजीपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और बिहार की महागठबंधन सरकार को भी निशाने पर लिया. लोगों से कहा कि इन दोनों ने ठगा है. आप लोग सोच समझकर सच्चे उम्मीदवार को वोट करें. इसका परिणाम भी सामने आया है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे पास छह बुलेट हैं तो मैं इतना बड़ा बेवकूफ नहीं हूं कि एक के साथ छह दाग दूं. प्रशांत किशोर ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 10 वर्षों में मैंने जिसका हाथ पकड़ा वह हारा नहीं. मैं संकल्प लेकर निकला हूं और आप लोगों का हाथ पकड़ा हूं. भरोसा दिलाता हूं कि मैं आप लोग को कभी हारने नहीं दूंगा. बता दें कि प्रशांत किशोर ने कई बार कहा है कि उन्होंने छह लोगों को जिताने में मदद की है जो मुख्यमंत्री हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या इन्हें पीके अपना बुलेट मानते हैं?

RELATED POSTS

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

पीके समर्थित प्रत्याशी को एमएलसी से मिली है जीत

प्रशांत किशोर इस तरीके का बयान इसलिए दे रहे हैं क्योंकि हाल ही में बिहार में पीके समर्थित एक प्रत्याशी आफताब आलम की एमएलसी के पद से जीत हुई है. इसके बाद से सियासी गलियारों में इसकी चर्चा हो रही है क्योंकि प्रशांत किशोर ने न कोई पार्टी बनाई है और न ही लोगों से वोट मांगा है. ऐसे में यह साफ है कि इस जीत से कहीं न कहीं पीके अंदर से और मजबूत हुए हैं.

बीजेपी और महागठबंधन पर भारी पड़ सकते हैं पीके?

बता दें कि जिस तरह से पीके लगातार पदयात्रा कर रहे हैं, जिस तरीके से बयान दे रहे हैं उससे कहीं न कहीं बीजेपी और महागठबंधन की टेंशन बढ़ चुकी है. यह इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि एमएलसी के चुनाव में  आफताब आलम को जिस तरह से जीत मिली है इससे कहा जा सकता है कि आने वाले चुनाव में पीके भारी पड़ सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

by UB India News
June 16, 2026
0

'इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों...

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

by UB India News
June 3, 2026
0

जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना...

बिहार में नई पार्टी बनाएंगी तेजस्वी यादव की पार्टी की बागी नेता रितु जायसवाल, कर दिया बड़ा ऐलान

by UB India News
December 9, 2025
0

बिहार में एक और नई पार्टी बन सकती है। राजद की बागी नेता रितु जायसवाल ने ऐलान कर दिया है...

आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

तेज प्रताप यादव के सामने इंग्लिश बोलने लगी लड़की तो लालू के लाल ने दे दिया भगवत गीता वाला ‘ज्ञान’

by UB India News
December 9, 2025
0

तेज प्रताप यादव पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले में पहुंचे। उन्होंने वहां कई स्टॉल देखे और धर्म-अध्यात्म...

निजी जीवन को लेकर विवाओं में आए तेज प्रताप यादव को राजद ने छह साल के लिए किया निष्कासित………

महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने नया वीडियो पोस्ट कर किसे क्या सुनाया, समझिए

by UB India News
December 3, 2025
0

पटना: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव भले ही निर्वासन झेल रहे हों, उनका सरकारी बंगला छिन गया हो,...

Next Post
बीजेपी को बाहर करना हमारी प्राथमिकता

बीजेपी को बाहर करना हमारी प्राथमिकता

खुदरा खुदरा मत करो शहंशाह जी…………

खुदरा खुदरा मत करो शहंशाह जी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend