ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जातीय गणना का दूसरा दौर आज से शुरू , पूछे जायेंगे कुल 18 सवाल

UB India News by UB India News
April 16, 2023
in पटना, बिहार
0
बिहार में जातीय गणना का दूसरा दौर आज से शुरू , पूछे जायेंगे कुल 18 सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातीय गणना का दूसरा दौर आज से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने घर बख्तियारपुर जायेंगे, जहां वह खुद स्थानीय निवासी के रूप में सभी आंकड़े दर्ज करायेंगे. दूसरे चरण की गणना का काम 15 मई तक चलेगा, जिस दौरान चिन्हित दो करोड़ 88 लाख परिवार के लोगों का पूरा ब्‍यौरा साढ़े तीन लाख सर्वे में लगे लोग इकट्ठा करेंगे. इस दौरान लोगों से नाम, लिंग, आयु, शिक्षा समेत कुल 18 सवाल पूछ जाएंगे.

बिहार में जातियों के लिए कोड
बिहार में जातियों की अब संख्या के रूप में कोड के आधार पर पहचान की जाएगी. प्रत्येक जाति को 15 अप्रैल से 15 मई तक जाति आधारित गणना के महीने भर चलने वाले दूसरे चरण के दौरान उपयोग के लिए एक संख्यात्मक कोड दिया गया है. सात जनवरी से शुरू हुई गणना की कवायद मई 2023 तक पूरी हो जाएगी. राज्य सरकार इस कवायद के लिए अपने आकस्मिक निधि से 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस सर्वेक्षण का दायित्व सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा गया है.

RELATED POSTS

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

सीएम भी कराएंगे अपनी गणना
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को बख्तियारपुर स्थित अपने घर जनगणना के लिए आंकड़े दर्ज कराएंगे. जनगणना करने वाले व्यक्ति को वे अपनी निजी, पारिवारिक समेत सभी जानकारी देंगे.

18 प्रकार की मांगी जाएगी जानकारी
इस जनगणना में सभी परिवार वालों से 17 प्रकार की जानकारी मांगी गई है. जाति गणना के लिए बने एप में जनता की सभी जानकारी कोड भाषा में ही भरा जायेगा. जाति गणना के लिए सरकार ने अलग-अलग जाति के लिए अलग कोड जारी किया है. इसी के आधार पर परिवार के प्रधान का कोड, लिंग का कोड, वैवाहिक कोड, धर्म का कोड, शैक्षणिक कोड और रोजगार संबंधी क्रियाकलाप का कोड जारी किया गया है.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्ज होंगे आंकड़े
जाति जनगणना के दौरान लोगों के आंकड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भरे जाएंगे. ऑनलाइन डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. जिसकी सहायता से कोई भी जानकारी ऑनलाइन भी देख सकेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

Next Post
कल CBI ने मुझे बुलाया है, मैं जरूर जाऊंगा :केजरीवाल

कल CBI ने मुझे बुलाया है, मैं जरूर जाऊंगा :केजरीवाल

अभी तो मैंने एक बुलेट दागा है इसी से हलचल बढ़ी हुई है…..

अभी तो मैंने एक बुलेट दागा है इसी से हलचल बढ़ी हुई है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend