ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोतिहारी में 24 घंटे में 8 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत

UB India News by UB India News
April 16, 2023
in पश्चिम चंपारण
0
मोतिहारी में 24 घंटे में 8 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शराबबंदी कानून तो है मगर सिर्फ कहने को इसकी सच्चाई हर कोई जानता है. खुलेआम शराब बिकती है और लोग खरीद कर पीते हैं. जिसके कारण कितने लोगो की जान चली जाती है. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण से है जहां संदिग्ध अवस्था में 8 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से सभी की मौत हुई है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि सभी ने शराब का सेवन किया था. वही डॉक्टर्स का कहना है कि सभी डायरिया और फूड पॉइजनिंग के शिकार थे। पुलिस और प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। परिवार वालों ने 7 लोगों के शव बिना पोस्टमार्टम के ही जला दिए।

8 युवकों की अचानक हुई मौत
मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। मठ लोहियार में पिता और बेटे की 4 घंटे के अंदर मौत हो गई। पहले नवल दास की हुई, फिर उसके बेटे परमेंद्र दास की। दोनों के शव को परिजनों ने जला दिया। नवल की बहू की स्थिति नाजुक है। जिसका इलाज चल रहा। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसे डायरिया की समस्या है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम पश्चिम चंपारण जिले में 6 युवकों की अचानक मौत हो गई. जिसकी वजह जहरीली शराब को बताया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि सभी ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी तबियत खराब होने लग गई. जिसे देखते हुए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी को अलग अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर गांव के एक युवक को तुरकौलिया निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. मोतिहारी के निजी अस्पताल एक युवक को भर्ती कराया गया था. जहां उसने दम तोड़ दिया. वहीं, मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में 2 युवकों की मौत हो गई. कुल 6 युवकों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा.

RELATED POSTS

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का है इंतजार
सिविल सर्जन ने कहा कि डीएम के आदेश से सभी शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. हालांकि सिविल सर्जन ने भी शराब की वजह से मौत की आशंका जतायी है. एकसाथ गांव में 6 लोगों की मौत हो जाने के बाद हड़कंप मच गया है. फिलहाल लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं.

DM-SP बोले जांच हो रही है

जिले में लगातार हो रहे मौत मामले में कोई भी अधिकारी खुल कर बोलने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि डीएम और एसपी ने बताया कि जांच में जो सामने आया है, डायरिया और फूड पॉइजनिंग सामने आया है। वहां मेडिकल टीम कैंप कर रही है।

कई लोगों की स्थिति नाजुक

शहर के अलग-अलग नर्सिंग होम में बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें पहाड़पुर के भोला प्रसाद, हरसिद्धि के हरिलाल सिंह और सुगौली के गोविजनद्र ठाकुर की स्थिति नाजुक बनी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

by UB India News
April 5, 2026
0

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत...

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

by UB India News
April 4, 2026
0

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15...

प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जाएंगे सुपौल, करेंगे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन वं शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

by UB India News
January 17, 2026
0

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले...

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

by UB India News
January 6, 2026
0

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ...

Next Post
मुख्तार अंसारी और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर आज MP-MLAकोर्ट से आएगा फैसला

मुख्तार अंसारी और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर आज MP-MLAकोर्ट से आएगा फैसला

नीट यूजी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज

नीट यूजी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend