ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपराधियों के मौत पर भी सियासी खेल ….

UB India News by UB India News
April 14, 2023
in अपराध, खास खबर, संपादकीय
0
अपराधियों के मौत पर भी सियासी खेल ….

RELATED POSTS

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करीब डेढ़ माह पहले प्रयागराज में वकील उमेश पाल समेत दो पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने वाले माफिया सरगना अतीक अहमद के दो गुर्गों की झांसी में एक मुठभेड़ में मौत उत्तर प्रदेश पुलिस की एक बड़ी सफलता है। इस मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद के साथ शूटर गुलाम मुहम्मद भी पुलिस की गोलियों का निशाना बना। चूंकि ये दोनों उमेश पाल की हत्या के समय कैमरे में कैद हुए थे, इसलिए उनके अपराध और उनकी पहचान को लेकर कोई सवाल नहीं उठ सकता। उनके दुस्साहस का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देते समय अपने चेहरे भी छिपाने की जहमत नहीं उठाई थी। इसका कोई कारण हो सकता है तो यही कि वे खौफ पैदा करना चाहते थे। उत्तर प्रदेश पुलिस और विशेष रूप से उसकी स्पेशल टास्क फोर्स उमेश पाल और दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अपराधियों की जोर-शोर से तलाश कर रही थी, लेकिन वे पुलिस अथवा अदालत के समक्ष समर्पण करने के बजाय बचते फिर रहे थे। आम तौर पर इन स्थितियों में ऐसे दुस्साहसिक अपराधी मुठभेड़ का ही निशाना बनते हैं। असद और गुलाम के साथ ऐसा ही हुआ। उम्मीद की जाती है कि उनके ऐसे हश्र के बाद उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधी पुलिस के समक्ष समर्पण करना पसंद करेंगे। जो भी हो, झांसी में हुई मुठभेड़ के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेता जिस तरह दुर्दात अपराधियों की मौत पर द्रवित हो रहे हैं और पुलिस पर सवाल उठाने में लगे हुए हैं, वह न केवल हास्यास्पद है, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी। आखिर इतने खूंखार हत्यारों के प्रति आंसू क्यों बहाए जा रहे हैं? जब पुलिस का मनोबल बढ़ाने का काम किया जाना चाहिए, तब उसे कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। यह केवल सस्ती राजनीति ही नहीं, बल्कि अपराधियों के प्रति अनावश्यक हमदर्दी भी है। ऐसी क्षुद्र राजनीति की कहीं कोई आवश्यकता नहीं। इससे विचित्र और आपत्तिजनक और कुछ नहीं हो सकता कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आनन-फानन इस नतीजे पर पहुंच गए कि झांसी में हुई मुठभेड़ फर्जी है। आखिर उन्हें कैसे पता चला? क्या वह घटनास्थल पर उपस्थित थे? अखिलेश की तरह बसपा प्रमुख मायावती भी मुठभेड़ पर सवाल उठा रही हैं। यही हाल असदुद्दीन ओवैसी और तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा का भी है। उनके बेजा सवाल यही बयान कर रहे हैं कि वे दुर्दात अपराधियों में भी जाति-मजहब खोज रहे हैं। ऐसे नेता एक ओर यह कहते नहीं थकते कि अपराधी की न तो कोई जाति होती है और न ही कोई मजहब, लेकिन असद और गुलाम में उन्हें यही दिख रहा है। जो भी नेता झांसी में हुई मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं, वे इतने नादान नहीं हो सकते कि यह न जानते हों कि हर पुलिस मुठभेड़ की कई स्तरों पर जांच होती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
बैंक लूट की घटनाओं पर सख्ती से लगाम जरूरी ….

बैंक लूट की घटनाओं पर सख्ती से लगाम जरूरी ....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को दी 14300 करोड़ रुपए की सौगात, AIIMS का भी किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को दी 14300 करोड़ रुपए की सौगात, AIIMS का भी किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend