ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हालिया सांप्रदायिक हिंसा चिंता की बात है ……….

UB India News by UB India News
April 11, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, बिहार
0
हालिया सांप्रदायिक हिंसा चिंता की बात है ……….

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामनवमी के दौरान और उसके बाद पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और गुजरात में कई जगहों पर सांप्रदायिक झड़पें हुईं । यह चिंता की बात है । राष्ट्रविरोधी ताकतें सक्रिय हैं और वे सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काना चाहती हैं। बिहार में बिहारशरीफ, नालंदा और सासाराम के बाद रविवार को जमशेदपुर (झारखंड), बेमेतरा (छत्तीसगढ़) और सोनीपत (हरियाणा) में झड़पें हुईं। बिहार में VHP और बीजेपी के नेता आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस निर्दोष हिंदू युवकों को पकड़ रही है, जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। AIMIM सुप्रीमो असद्दुदीन ओवैसी का कहना है कि बिहार पुलिस सिर्फ मुसलमानों को पकड़ रही है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टोपी बदल-बदलकर इफ्तार में खजूर खा रहे हैं। यह सही है कि पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए, अगर किसी ने साजिश रची है तो उसका पता लगाना चाहिए। लेकिन यह भी सही है कि सासाराम और बिहार शरीफ में रानमवमी के मौके पर हुई हिंसा के सैकड़ों वीडियो सामने हैं। किसने पत्थर फेंके, किसने आग लगाई, यह साफ दिख रहा है, इसलिए जब सिर्फ एक पक्ष के लोगों को पकड़ा जाता है और उनके नाम सार्वजनिक किए जाते हैं तो सरकार और पुलिस की नीयत पर सवाल उठना लाजिमी है। तेजस्वी यादव हों या नीतीश कुमार, उन्हें सियासत करने का, सियासी बयान देने का पूरा हक है, लेकिन उन्हें ये ख्याल रखना पड़ेगा कि वे अपनी पार्टी के नेता होने के साथ-साथ बिहार के मुखिया हैं, संवैधानिक पद पर हैं। इसलिए अगर वे जांच से पहले किसी एक पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हैं, या इशारा करते हैं, तो इससे गलत संदेश जाता है। इसीलिए VHP ने बिहार सरकार की मंशा पर सवाल उठा दिए और केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग कर दी। दुख की बात ये है कि अब बिहार के पड़ोसी झारखंड में भी हिंसा की चिंगारी पहुंच गई। जमशेदपुर में एक मंदिर के धर्म ध्वजा में किसी ने मांस के टुकड़े बांध दिए। इस पर हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जाहिर की और जब वे मंदिर में मीटिंग कर रहे थे, उसी वक्त पत्थरबाजी शुरू हो गई। हिंसा के भड़कने के बाद रैपिड ऐक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा। बीजेपी के नेताओं का कहना है ध्वजा के साथ मांस बांधकर भगवा झंडे का अपमान किया गया, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद 2 घरों में आग लगा दी गई और भीड़ ने एक हिंदू नौजवान की हत्या कर दी। अब बीजेपी, VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध मार्च निकाल रहे हैं। VHP के नेताओं का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में अवैध रोहिंग्या मुसलमानों को बसाया जा रहा है। रोहिंग्या मुसलमान बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तसीगढ़, महाराष्ट्र और यहां तक कि कर्नाटक और केरल तक फैल चुके हैं। यह बहुत चिंता की बात है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घर-घर सर्वे करवाया था और यह पता लगाया था कि किन इलाकों में अवैध रूप से रोहिंग्या रह रहे हैं। सबकी पहचान करने का काफी फायदा हुआ। मुझे लगता है कि अन्य राज्यों को भी इसी तरह का सर्वे कराना चाहिए, जिससे देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान हो सके और उन्हें वापस डिपोर्ट किया जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
एण्डटीवी के कलाकारों ने आम्बेडकर जयंती पर बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

एण्डटीवी के कलाकारों ने आम्बेडकर जयंती पर बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

डीएनए में अपने कॉप अवतार के लिए डी-ग्लैम हुईं लक्ष्मी राय!

डीएनए में अपने कॉप अवतार के लिए डी-ग्लैम हुईं लक्ष्मी राय!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend