ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डेढ़ महीने बाद आज से फिर सीएम नीतीश का जनता दरबार

UB India News by UB India News
April 11, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
डेढ़ महीने बाद आज से फिर सीएम नीतीश का जनता दरबार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार (Nitish Kumar Janta Darbar) आज से फिर शुरू हो रहा। विधानसभा बजट सत्र और दूसरी वजहों के चलते काफी समय से जनता दरबार बंद था। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न तरह की यात्राओं में लगे हुए थे। जिसकी वजह से जनता दरबार नहीं लगाया जा रहा था। अब नीतीश कुमार ने अपनी समाधान यात्रा पूरी कर ली है। इफ्तार पार्टी भी हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब फिर जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनते नजर आएंगे। वहीं जनता दरबार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी।

इन विभागों की सुनवाई
लगभग डेढ़ महीने बाद शुरू हो रहे जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कई विभागों को लेकर जनता से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए विभागों का चयन कर लिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभागों से जुड़े मुद्दों की सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान जनता दरबार में सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद होते हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

कोविड गाइडलाइंस का करना होगा पालन
देश के दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार में भी कोविड-19 की दस्तक दिखाई देने लगी है। राजधानी पटना भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी के कई इलाकों से कोरोना मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। यही वजह है जनता दरबार में आने वालों के लिए विशेष गाइडलाइन तैयार की गई। जनता दरबार में आने वालों के लिए मास्क पूरी तरीके से अनिवार्य किया गया है।

जनता दरबार के बाद सीएम करेंगे कैबिनेट मीटिंग
जनता दरबार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक (Nitish Kumar Cabinet Meet) में भी शामिल होंगे। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। नीतीश कुमार जनता दरबार लगाने के बाद यहां से सीधे कैबिनेट में शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निगाह होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
बिहार में हिंसा के बाद अब गिरफ्तारी पर हो रही सियासत

बिहार में हिंसा के बाद अब गिरफ्तारी पर हो रही सियासत

दावत तेजस्वी की… एंट्री चिराग की और खेल हो गया………..

दावत तेजस्वी की... एंट्री चिराग की और खेल हो गया...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend