ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सामाजिक स्वीकृति की ठोस पहल आवश्यक ……….

UB India News by UB India News
April 9, 2023
in खास खबर, महिला युग, लेख
0
सामाजिक स्वीकृति की ठोस पहल आवश्यक ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल ही में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मेडिकल रिपोर्ट में मातृ मृत्यु के जोखिम होने का हवाला देते हुए बारह साल की दुष्कर्म पीडि़ता को गर्भपात की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पीडि़ता के गर्भ में पच्चीस सप्ताह के जुड़वां जीवित भ्रूण हैं। पीडि़ता की मां ने नाबालिग बेटी के गर्भपात कराने की अनुमति देने की प्रार्थना करते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। हालांकि जनवरी २०२० में चिकित्सा गर्भपात संशोधन विधेयक‚ २०२० को मंजूरी देते हुए विशेष तरह की महिलाओं के गर्भपात के लिए गर्भावस्था की सीमा २० से बढ़ाकर २४ सप्ताह करने का प्रस्ताव दिया गया था। इनमें बलात्कार पीडि़त‚ सगे–संबंधियों के साथ यौन संपर्क की पीडि़त और अन्य महिलाएं (दिव्यांग महिलाएं‚ नाबालिग) भी शामिल है।

अगर देश भर में बलात्कार के आंकड़ों की बात करें तो २०१८ में ३३‚३५६ २०१९ में ३२‚०३२ और २०२० में बलात्कार के मामले २८‚०४६ दर्ज हुए। यानी‚ इन तीन सालों में देश भर में ९३‚४३४ बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। इंसाफ और अपराधियों को सजा दिलाने की आस में हजारों महिलाएं बंद कोठरी में आज भी छुपकर सामाजिक यातना झेल रही हैं‚ वहीं मानसिक और समाजिक प्रताड़ना के चलते कइयों ने तो खुदकुशी तक कर ली। न्याय के इंतजार में परित्यक्त जीवन जीने को मजबूर इन महिलाओं की बेहिसाब मानसिक पीड़ा का सुध लेने वाला कोई नहीं।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सवाल है कि क्या यौन शोषण करने वाले पुरु ष के बच्चे को जन्म देने के लिए पीडि़ता को बाध्य करना उचित हैॽ बलात्कार या यौन शोषण के ऐसे मामले जहां पीडि़ता गर्भवती हो जाती है और उसे विधि नियमों के तहत अवश्यंभावी रूप से एक अनाम बच्चे को जन्म देने पर बाध्य होना पड़ता है‚ गहरी पीड़ा और कभी न खत्म होने वाले जख्म का कारण हैं। क्योंकि ऐसे में उस औरत को हर पल अपने साथ हुए उस हादसे के साये में जीना पड़ता है। किसी भी महिला से बलात्कार किया जाना‚ चाहे वह किसी भी उम्र की हो‚ भारतीय कानून के तहत गंभीर श्रेणी में आता है। इस संगीन अपराध को अंजाम देने वाले दोषी को भारतीय दंड संहिता में कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान है। इस अपराध के लिए भारतीय दंड संहिता में धारा ३७६ के तहत सजा का प्रावधान है‚ लेकिन संवेदनशीलता के स्तर पर ऐसी भयवाह घटना से उबरने में सालों लग जाते हैं और कई बार उबर भी नहीं पाते। दुष्कर्म के बाद बच्चे के जन्म के साथ ही कई तरह की सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो जाती हैं‚ जिससे तत्काल निपटा जाना बेहद जरूरी है।

क्या देश में ऐसी कोई मजबूत और ठोस व्यवस्था है‚ जिसके तहत ऐसे मासूमों को समाज और परिवार में सामंजस्य बिठाने और मुख्य धारा में शामिल किए जाने के समवेत प्रयास किए जाते हों। महिला आश्रय स्थलों की स्थिति किसी से छुपी नहीं। वहां महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं यदा–कदा सामने आती रहती है। ऐसे में ऐसी महिलाओं को सुरक्षा कहां और कैसे मिले इस पर संज्ञान जरूरी है। दुष्कर्म के बाद जन्मे बच्चे के साथ ही तमाम नैतिक‚ समाजिक और मानसिक जटिलताएं पीडि़ताओं के समक्ष आन खड़ी होती है‚ जिसके चक्रव्यूह से निकलना आसान नहीं। ऐसे बच्चों के जन्म के साथ उसकी परवारिश की जिम्मेदारी और पीडि़ताओं की समाजिक स्वीकृति की दिशा में ठोस स्तर पर जल्द कुछ किए जाने की जरूरत है क्योंकि दुष्कर्म अपने पीछे कई सुलगते सवाल छोड़ जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
वन्य जीव संरक्षण का अमृत काल………

वन्य जीव संरक्षण का अमृत काल.........

विपक्ष दो कदम आगे बढती है तो एक कदम पीछे छुट जाता……..

विपक्ष दो कदम आगे बढती है तो एक कदम पीछे छुट जाता........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend