ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष दो कदम आगे बढती है तो एक कदम पीछे छुट जाता……..

UB India News by UB India News
April 9, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
विपक्ष दो कदम आगे बढती है तो एक कदम पीछे छुट जाता……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की राजनीती में विपक्ष दो कदम आगे बढती है तो एक कदम पीछे छुट जाता है . ऐसा ही कुछ हाल हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कॉल करके नीतीश कुमार ममता बनर्जी से बात की और मोदी सरकार के साथ लड़ाई में एकजुट होने का आह्वाहन किया . इसी दरम्यान बिपक्ष के अहम् मराठा नेता
शरद पवार ने व्यान देकर विपक्षी एकता की हवा निकाल दी जो सबसे अधिक प्रभावित नितीश कुमार को कर दिया ….

लम्बी इन्तजार के बाद आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस का कॉल आ ही गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने फोन पर बात की। विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार से संपर्क करने के बाद जदयू का बयान भी आया। पार्टी की ओर से कहा गया कि कि ये जनता की राय है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए जरूरी है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

नीतीश कुमार से मल्लिकार्जुन खरगे की बातचीत पर जेडीयू ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, इस देश के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मन बना लिया है। वे चाहते हैं कि सभी विपक्षी दलों के नेता अगले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक छतरी के नीचे आएं।

खरगे की नीतीश और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ फोन पर हुई बातचीत की सराहना जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अब विपक्षी दलों के बीच एकता की शुरुआत की है। इसका असर अगले दो महीनों में दिखाई देगा। उनके मुताबिक देश भर में लगभग सभी गैर-बीजेपी विपक्षी दल एकता चाहते हैं और वे अब राष्ट्रीय स्तर पर एकता की ओर बढ़ रहे हैं। उधर जद (यू) प्रवक्ता ने ये भी बताया कि नीतीश ने बार-बार कहा था कि वो विपक्षी एकता के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और हम कांग्रेस के कदम का स्वागत करते हैं।

इसी बिच एक टीवी न्यूज चैनल से बात करते हुए शरद पवार अडाणी समूह के समर्थन में सामने आए। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई बयानबाजी की आलोचना की। शरद पवार ने कहा कि उन्होंने अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की एक समिति का समर्थन किया, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के पास संसद में संख्या बल के आधार पर जेपीसी में बहुमत होगा और इससे इस तरह की जांच पर संदेह पैदा होगा। अडाणी समूह ने अपनी कंपनियों के खिलाफ ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा शेयरों में हेरफेर के आरोपों से इनकार किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के बयान का समर्थन करने से इनकार कर दिया, जिन्होंने अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की विपक्षी दलों की मांग पर विरोधाभासी रुख अपनाया था। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) संसद में जेपीसी की जांच की मांग का समर्थन करती रही है। हालांकि नीतीश कुमार ‘उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति’ से जांच कराने के पवार के विचार से सहमत नहीं दिखे। हालांकि नीतीश कुमार शरद पवार को लेकर बहुत कुछ कहा तो नहीं। लेकिन माना जा रहा है कि नीतीश कुमार शरद पवार की सियासी ‘गुगली’ में फंस गए हैं। यही कारण है कि बिहार सीएम बच-बचकर बयान देकर निकल गए।

शरद पवार के रुख के बारे में पूछे जाने पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे मीडिया से इस बारे में पता चला है। नीतीश कुमार पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विरोध में पार्टियों को एकजुट करने के प्रयासों के तहत पवार से मिले थे। नीतीश कुमार ने कहा कि इस बारे में उन्हें (पवार) विस्तार से बताना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं। अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय होती है। नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन भी थे, जो हाल में संपन्न संसद सत्र के दौरान अडाणी मुद्दे पर काफी मुखर थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे सचिन पायलट,लगाया बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे सचिन पायलट,लगाया बड़ा भ्रष्टाचार का आरोप

2024 चुनाव में बदलेगी दक्षिण की राजनीति………..

2024 चुनाव में बदलेगी दक्षिण की राजनीति...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend