ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CNG में 8 और PNG में 5 रुपए की कटौती

UB India News by UB India News
April 9, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
CNG में 8 और PNG में 5 रुपए की कटौती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के नए फॉर्मूले को मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनियों ने CNG-PNG की कीमतों को घटाना शुरू कर दिया। अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL),गेल इंडिया की सब्सिडियरी महानगर गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 8.13 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत में 5.06 रुपए प्रति घन सेंटीमीटर तक की कमी कर दी है।

नई कीमतें 7 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू गई हैं। अब दिल्ली में CNG 73.59 रुपए प्रति किलो और PNG 47.59 रुपए प्रति यूनिट पर आ गई है। वहीं, मुंबई में CNG 79 रुपए प्रति किलो और PNG 49 रुपए प्रति यूनिट बिक रही है। PNG के दाम में कटौती होने से 1 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

अब हर महीने तय होंगे दाम
नए फॉर्मूले के तहत हर महीने गैस की कीमत तय की जाएगी। पुराने फॉर्मूले के तहत हर 6 महीने में गैस की कीमत तय की जाती रही। वहीं, अब घरेलू नैचुरल गैस की कीमत के लिए इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत को आधार बनाया जाएगा।

पुराने फॉर्मूले के तहत दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब (हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK) और रूसी गैस) के पिछले एक साल की कीमत (वॉल्यूम वेटेड प्राइस) का औसत निकाला जाता है और फिर इसे लागू किया जाता है।

क्या मिलेंगे फायदे?

  • नई पॉलिसी से गैस प्रोड्यूसर को बाजार में उतार चढ़ाव से नुकसान नहीं होगा। कंज्यूमर को भी फायदा मिलेगा
  • नए फॉर्मूले के तहत गैस की कीमत तय होने से फर्टिलाइजर और पावर सेक्टर को भी सस्ती गैस मिल सकेगी
  • एनर्जी सेक्टर को सस्ती गैस मिलेगी। इसके साथ घरेलू गैस प्रोड्यूसर देश को ज्यादा उत्पादन करने के लिए बढ़ावा मिलेगा
  • सरकार का टारगेट 2030 तक देश में नेचुरल गैस की हिस्सेदारी मौजूदा 6.5% से बढ़ाकर 15% करना है
  • इस कदम से एमिशन रिडक्शन और नेट ‘जीरो’ के सरकार के टारगेट को हासिल करने में मदद मिलेगी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। करीब 10 महीनों से दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 4, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

Next Post
रोहतास में इंटरनेट सेवा शुरू, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखी जाएगी पैनी नजर

रोहतास में इंटरनेट सेवा शुरू, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखी जाएगी पैनी नजर

ओवैसी ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला

ओवैसी ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend