ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओवैसी ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in Lokshbha2024, बिहार
0
ओवैसी ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने हैदराबाद पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने रामनवमी (Ramnavmi) के जुलूस के दौरान नाथूराम गोडसे (Naturam Godse) के पोस्टर प्रदर्शित किए. ओवैसी ने कहा, ‘अगर कोई ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) की तस्वीर लेकर निकलता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे-खिड़की तोड़ देती. इसके साथ ही यह ब्रांडिंग करने से भी नहीं चूकती कि मजलिस की वजह से हैदराबाद आतंकवादियों (Terrorists) का अड्डा बन गया है.’ उन्होंने कहा, ‘कोई कहता है कि मैं हिंदू राष्ट्र’ बनाऊंगा… हैदराबाद में नाथूराम गोडसे के पोस्टर लहराए जाते हैं. मैं समझ नहीं पा रहा हूं… गांधी (Mahatma Gandhi) का हत्यारा नाथूराम गोडसे भारत का पहला आतंकवादी था. उसकी तस्वीर के साथ लोग नाचते हैं. ये कौन लोग हैं जो हैदराबाद में गोडसे की तस्वीर के साथ नाच रहे हैं?’

नीतीश कुमार पर भी बोला तीखा हमला
बेहद आक्रामक अंदाज में ओवैसी ने कहा, ‘गांधी को मारने वाले गोडसे की तस्वीर के साथ नाच रहे लोग कौन हैं? गोडसे भारत का पहला आतंकवादी था.’ ओवैसी ने कहा, ‘बताओ, तुम्हारा उनसे क्या संबंध है? वे ऐसे शांत रहे मानो उन्होंने टीवी पर भाईजान की फोटो देखी हो.’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, ‘बिहार में पंथनिरपेक्ष सरकार है. फिर भी वहां एक मदरसे में आग लगा दी जाती है. जब मैं वहां चुनाव लड़ता हूं तो वे कहते हैं कि आप चुनाव क्यों लड़ रहे हैं. अब आप चुप क्यों हैं जब एक मदरसे में आग लगा दी गई है? आप इतना नीचे कैसे गिर सकते हैं?’

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

मुझे कोई खरीद नहीं सकता
ओवैसी ने कहा, ‘वहां के मुख्यमंत्री कभी इस तरफ होते हैं और कभी उस तरफ. उन्होंने कुछ नहीं कहा क्योंकि वह पंथनिरपेक्ष हैं. उनका कहना है कि ओवैसी एजेंट हैं. अरे नीतीश कुमार, क्या आप कोर्ट के सामने बैठे हैं कि आप एजेंट कौन है या नहीं इसका सर्टिफिकेट देंगे? मैं गरीब लोगों की टीम से हूं. मैं चुनाव जीतूं या हारूं, यह अल्लाह का फैसला है, मुझे कोई नहीं खरीद सकता.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
उन्हें पार्टी में बार-बार अपमानित किया जा रहा….

उन्हें पार्टी में बार-बार अपमानित किया जा रहा....

सड़़क पर राहुल…………

कोलार में राहुल गांधी की जनसभा स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend