ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

14 महीने, 5वीं बार, PM Modi का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM केसीआर…………..

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
14 महीने, 5वीं बार, PM Modi का स्वागत करने नहीं पहुंचे CM केसीआर…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (8 अप्रैल) को तेलंगाना के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. खबर है कि इस बार भी पीएम मोदी के आने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM KCR) उनकी अगवानी नहीं की. उनकी जगह राज्य सरकार की ओर से पशुपालन मंत्री टी. श्रीनिवास यादव को पीएम की यात्रा के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग के रूप में नामित किया है. इससे पहले भी जब पीएम तेलंगाना आए तो केसीआर उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे थे.

पिछले 14 महीनों में यह पांचवीं बार है जब मुख्यमंत्री ने तेलंगाना दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी नहीं की. प्रधानमंत्री सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाने के बाद परेड ग्राउंड में एक जनसभा में भाग लेंगे और 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब तेलंगाना पुलिस ने 10वीं कक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार किया था.

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

बीजेपी नेता की गिरफ्तारी

संजय की मंगलवार (4 अप्रैल) देर रात हुई नाटकीय गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि संजय को पीएम के दौरे से पहले जानबूझकर गिरफ्तार किया गया था. वहीं, सीएम केसीआर की बात करें तो उन्होंने इससे पहले 12 नवंबर, 2022 को रामागुंडम फर्टिलाइजर प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए आने पर भी पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी नहीं की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

बंगाल में UCC पर बनेगा नया रास्ता ?

by UB India News
June 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक और विधायी लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।...

बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल में ‘वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल’ पेश करने तैयारी ……………..

by UB India News
June 27, 2026
0

पश्चिम बंगाल दो ऐसे कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है, जिससे राज्य में हिंसक घटनाएं और समाज विरोधी...

Next Post
प्रधानमंत्री आज से दक्षिणी राज्यों के दौरे पर …………

प्रधानमंत्री आज से दक्षिणी राज्यों के दौरे पर ............

रूस ने यूक्रेन युद्ध पर नाटो गठजोड़ के गुप्त दस्तावेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक कर अमेरिका पर की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’…….

रूस ने यूक्रेन युद्ध पर नाटो गठजोड़ के गुप्त दस्तावेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक कर अमेरिका पर की 'सर्जिकल स्ट्राइक'.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend